Breaking News

भाजपा 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाएगी, जिला टोली गठित,

रतलाम

04/Jul/2025

भारतीय  जनता पार्टी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन करेगी। इस उत्सव के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिला टोली का गठन किया है।टोली द्वारा गुरु पूर्णिमा पर विविध आयोजन किए  जायेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर देश भर में भारतीय संस्कृति अनुसार सभी क्षेत्र के गुरुजनों का सम्मान किया जाता है। भाजपा इस वर्ष रतलाम जिले में गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न गुरूजन का सम्मान करेगी। गुरू पूर्णिमा उत्सव की जिला टोली मे जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी को जिला संयोजक बनाया गया है। जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार जिला सहसंयोजक रहेगे। सदस्य के रूप मे अशोक पंड्या , अनुज शर्मा एवं भूपेंद्र जायसवाल को शामिल किया गया है।

 

Check Also

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश-पुलिस ने हत्या के आरोपियों को 8 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम 01/Jul/2025 थाना औद्योगिक क्षैत्र अंतर्गत मे एक अज्ञात महिला के …