Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रतलाम आगमन प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे,

रतलाम,

23/Mar/2024,
मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे है। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन,पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चैहान भी उपस्थित रहेगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को प्रातः 09:30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होगे। रतलाम मे 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10:30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेगे। यहां मुख्यमंत्री डाॅ यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। बैठक मे सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष, अपेक्षित है।बैठक पश्चात् 11:30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डॉ.यादव का प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत करने का आव्हान् किया है।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …