Breaking News

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने महिदपुर रोड निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया,

रतलाम

07/Jun/2025,

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार शाम आलोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों से लौटते समय महिदपुर रोड गोगापुर स्थित शुगर मिल की भूमि पर विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पावर सब स्टेशन का कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा ताकि उद्योगपतियों को कोई परेशानी नहीं आए मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि महिदपुर रोड के नवीन औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्डों को नीलामी हेतु पोर्टल पर डाल दिया गया है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट की खुली भूमि पर पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए और नवीन औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता भी देखी। निरीक्षण के दौरान श्री काश्यप के साथ वरिष्ठ नेता बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास एवं लघु उद्योग निगम के सब इंजीनियर शशांक रुद्रवाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 685.92 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त – राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर “मेरा युवा भारत” द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन-पुरी, गंगासागर के साथ 02 ज्योतिर्लिंग (बाबा बैद्यनाथ एवं काशी विश्वनाथ) यात्रा” के लिए रवाना होगी-उज्जैन में हरी फाटक सिक्स लेन रेलवे ओवर ब्रिज का भूमि पूजन हुआ-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोक देवता भगवान श्री देवनारायण जयंती (25 जनवरी) की बधाई और शुभकामनाएँ दी। -राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मोर्चा ने किया प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं से संवाद,

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 685.92 बल्क …