Breaking News

गुरुवार को निकलेगी तिरंगा रैली, राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच ने की जन सहभागिता की अपील,

रतलाम,

15/May/2025

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान मे 15 मई को देश के वीर सैनिकों का आत्मबल बढ़ाने के लिए महल वाडा से विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। मंच ने नगर के सभी समाजों, संस्थाओं एवं संगठनों से रैली मे अधिक से अधिक जन सहभागिता की अपील की है रैली संयोजक पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा ने बताया कि 15 मई को शाम  05:30 बजे तिरंगा रैली महलवाडा से आरंभ होकर पैलेस रोड़, डालू मोदी बाजार, गणेश  देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल होते हुए घास बाजार पर भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , रैली सहसंयोजक निर्मल कटारिया एवं विप्लव जैन ने शहर वासियों से रैली में अधिक से अधिक उपस्थित होकर देश भक्ति का परिचय देने का आह्वान किया है।

Check Also

अखिल भारत हिन्दू महासभा की पूर्व कार्यकारिणी भंग,

🔊 Listen to this खंडवा वीरसिंह राजपूत बने नवीन प्रदेशाध्यक्ष : सिंगाजी धाम में गौ-रक्षक …