Breaking News

लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान का ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा धुआं- धार जनसंपर्क। मतदाताओं का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान का ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा धुआं- धार जनसंपर्क। मतदाताओं का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

रतलाम

5/May/2024

रतलाम ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर आगामी 13 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। इसी को लेकर के रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान का विभिन्न क्षेत्रों में धुआंधार जनसंपर्क चल रहा है। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान को बड़ी संख्या में लोगों का भरपूर आशिर्वाद मिल रहा है। प्रत्याशी चौहान का कहीं पर फूलों की मालाओं से स्वागत किया जा रहा है तो कहीं फल-फूल से तोलकर सम्मान किया जा रहा है। बतादे की प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के जनसंपर्क रतलाम जिले के ग्राम पंचायत डेलनपुर से शुरू आत हुई है। इसी के साथ ही जिले के पलसोड़ा, सांगोद, तितरी, कुआझागर, धराड़ से होती हुई रतलाम ग्रामीण की ओर पहुंची। जिसमें रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का मतदाताओं से आवाह्न भी किया। साथ ही प्रत्याशी द्वारा विभिन्न गांवो में मतदाताओं से रूबरू भी हुई। ओर कहा की केंद्र सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं का हर संभव प्रयास करेंगे। वही जनसंपर्क के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी अशोक पोरवाल, विधानसभा सहसंयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सहसंयोजक अशोक पंड्या, मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …