Breaking News

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बैनर तले दो दिवसीय जैविक भोजन महोत्सव 2 फरवरी से, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का भ्रमण कार्यक्रम, नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि, पंचायत सचिव नरेन्द्र पण्डया निलंबित, प्रत्येक दिवस यात्रा को दिया गया एक विषेष नाम, मुख्यमंत्री विधायक मकवाना के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की,बिजली उपभोक्ताओं को इस वर्ष दी जायेगी 22 हजार करोड़ रूपये की सब्सिडी, 32 लाख 76 हजार कृषि उपभोक्ता हो रहे लाभान्वित,

रतलाम,

01/Feb/2023 

मक्का की राब, पूरनपोली, मक्की की रोटी सरसों का साग, छोड़ मटर की चाट, गाय के दूध की हर्बल चाय, गाय का पौष्टिक दूध, जैविक गुड़ जैसे कई व्यंजन मुंह में स्वाद का विस्फोट लाएंगे। यह सब  2 दिन तक अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बैनर तले शुरू होने वाले व्यंजन उत्सव में होगा। जैविक भोजन महोत्सव का आयोजन 2 फरवरी से शुरू होगा जो कि 3 फरवरी तक चलेगा। मालवा में पहली बार आयोजित किए जा रहे जैविक व्यंजन महोत्सव में पड़ोसी जिलों के प्रगतिशील काश्तकार भी अपने जैविक उत्पाद लेकर आयोजन में शामिल होंगे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश सह सचिव अनुराग लोखंडे एवं एवं जिला मीडिया प्रभारी हेमंत भट्ट ने बताया कि मालवा में पहली बार आयोजित किए जा रहे व्यंजन उत्सव में पड़ोसी जिलों के प्रगतिशील काश्तकार भी अपने जैविक उत्पाद और व्यंजन को लेकर मौजूद रहेंगे। पारंपरिक स्वाद से लोगों को रूबरू कराएंगे। न केवल व्यंजनों का आमजन लुत्फ ले पाएंगे अपितु कच्ची जैविक सामग्री खरीद भी सकेंगे। हवन पूजन के लिए गाय के गोबर से बने देसी कंडे भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। व्यंजन महोत्सव के माध्यम से उत्पादक और उपभोक्ता के मध्य अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सेतु का कार्य करेगा। उपभोक्ता और उत्पादक को मिलाने के पश्चात वे स्वयं ही अपनी पसंद की वस्तु में सीधे खरीद पाएंगे।  उत्सव का उदेश्य आमजन को रसायन मुक्त खाद्य पदार्थ के प्रति ना केवल जागृत करना है अपितु उनको हर दिन व्यवहार में लाने के लिए भी प्रेरित करेंगे।पावर हाउस रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे लायंस हॉल में 2 फरवरी गुरुवार प्रातः 11 बजे शुरू होगा। फेस्टिवल में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 तक जैविक उत्पादों से निर्मित व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही जैविक उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। उपभोक्ता स्वयं सीधे ही उत्पादक से जैविक उत्पाद खरीद सकता है। स्टॉल पर उपलब्ध स्वादिष्ट व्यंजनों को भी खरीद कर उनके स्वाद का आनंद ले सकता है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण प्रमुख नरेश सकलेचा, महेंद्र भंडारी, श्याम लालवानी, संदीप नारले, राजेश भार्गव, सत्येंद्र जोशी, सुनीता श्रीवास्तव पदाधिकारियों के साथ ही समाजसेवी खुर्शीद अनवर, मोहनलाल पिरोदिया, डॉ. अमर सारस्वत, मीनू माथुर, रवि पिरोदिया,  मध्यांचल जैविक कृषि विकास समिति के राजेंद्र सिंह राठौड़, कृष्ण कामधेनु गौशाला के सुदामा मिश्रा सहित अन्य ने आमजन से आह्वान किया कि वे महोत्सव में शामिल होकर जैविक खाद्य वस्तुओं को बढ़ावा दें। जैविक खाद्य वस्तुओं को अपनाते हुए सेहत को बचाने का जतन करें

रतलाम,

01/Feb/2023 

कर्नाटक के राज्यपाल थावरद गहलोत रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल गहलोत 3 फरवरी को दोपहर 10 बजे जिले के ताल रोड हाटपिपलिया जावरा में जैन समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी दिन वे दोपहर 12:00 नागदा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

रतलाम,

01/Feb/2023 

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2023 के तहत में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि में वृद्धि करते हुए अब 8 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे।

रतलाम,

01/Feb/2023 

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे द्वारा ग्राम पंचायत नौगावांकला के सचिव नरेन्द्र पण्डया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सचिव को अपने पदीय दायित्वों का सम्यक रुप से निर्वहन नहीं करने, लापरवाही एव उदासीनता बरतने, कार्य समय पर पूर्ण नहीं करने, अपूर्ण निर्माण कार्य तथा आनलाईन प्रविष्ठियां अपूर्ण पाए जाने के कारण निलंबित किया गया है,

रतलाम,

01/Feb/2023 

जिले में विकास यात्राओं के आयोजन की एक खास बात यह है कि जनपदों मे विकास यात्रा के दौरान प्रत्येक दिवस यात्रा को एक विशेष नाम दिया गया है। हर एक दिन की यात्रा किसी देवी देवताओं, महापुरुषों अथवा सांस्कृतिक सामाजिक नायक नायिकाओं के नाम से जानी जाएगी। जनपद पंचायत सैलाना में 5 फरवरी से यात्रा प्रारम्भ होगी। 5 फरवरी की यात्रा को टंट्या मामा नाम दिया गया है। जो सैलाना के ग्राम आंबापाड़ा से प्रारंभ होकर बडदा, टोरी, पिंडवारा, देवडूंगरा, जंबूडीया, कल्याणपुरा, मातर, गुडबेली, अल्काखेड़ा सेरा, बोरकाखेड़ा, चिराखाडन से होकर चंदेरा में समाप्त होगी। इसी प्रकार सैलाना जनपद क्षैत्र में 6 फरवरी को आयोजित यात्रा को एकलव्य यात्रा नाम दिया गया है। जो बेडदा से प्रारंभ होकर लूणी तक जाएगी।इसी तरह राणापूंजा, बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, द्रोण, अंबेडकर, सगस बावजी, भीमा नायक, शबरी माता, केवट, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, सीता यात्रा, लक्ष्मण नायक तथा राजमोहिनी नाम से सैलाना जनपद क्षैत्र में विकास यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

रतलाम,

01/Feb/2023 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम ग्रामीण विधायक  दिलीप मकवाना के पिता अंबाराम मकवाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

रतलाम,

01/Feb/2023 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि विगत वर्ष बिजली उपभोक्ताओं को 21 हजार 306 करोड़ रूपये की सब्सिडी दी गई थी। इस वर्ष यह राशि 22 हजार करोड़ से अधिक होना अपेक्षित है ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया है कि अटल गृह ज्योति योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली के उपयोग पर 654 रूपये के स्थान पर मात्र 100 रूपये का बिल दिया जा रहा है। शेष राशि राज्य शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जा रही है। योजना में लगभग 88 लाख बिजली उपभोक्ता प्रतिमाह लाभान्वित हो रहे हैं

रतलाम,

01/Feb/2023 

प्रदेश में 5 हॉर्स पॉवर तक के कृषि उपभोक्ताओं को 51 हजार 896 रूपये वार्षिक बिल के स्थान पर मात्र 3 हजार 750 रूपये का बिल दिया जा रहा है। यह कुल राशि का मात्र 7 प्रतिशत है। शेष राशि राज्य शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में कम्पनियों को दी जा रही है। इसी तरह अनुसूचित-जाति एवं अनुसूचित-जनजाति के एक हेक्टेयर तक की भूमि वाले एवं 5 हॉर्स पॉवर भार के कृषि उपभोक्ताओें को नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। इस योजना में लगभग 9 लाख 34 हजार उपभोक्ता प्रतिमाह लाभान्वित हो रहे हैं।

Check Also

ग्राम पंचायत मुंदरी की तरह से पूरे देश प्रदेश व रतलाम जिले की जनता को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

🔊 Listen to this रतलाम ग्राम पंचायत मुंदरी की तरह से पूरे देश प्रदेश व …