Breaking News

प्रतिबंधित दवाइयों के विक्रय पर रोक हेतु मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण

प्रतिबंधित दवाइयों के विक्रय पर रोक हेतु मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम- सरकार द्वारा कफ सिरप कोल्ड्रिफ और shreesun फार्मा कंपनी द्वारा निर्मित दवाइयां प्रतिबंधित की गई है।कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार ड्रग इंस्पेक्टर के साथ राजस्व अधिकारियों द्वारा मेडिकल स्टोर्स एवं निजी अस्पतालों में निरीक्षण कर कफ सिरप के स्टॉक की जांच की गई।

जावरा तहसीलदार पारस वैश्य द्वारा जावरा क्षेत्र की एवं ताल तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल द्वारा तहसील ताल में आदित्य मेडिकल स्टोर्स ,गंगाराम हॉस्पिटल मेडिकल स्टोर्स आदि पर मेडिकल ऑफिसर डॉ राहुल अहिरवार के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा मेडिकल स्टोर्स एवं निजी अस्पताल ,क्लीनिक आदि को प्रतिबंधित दवाई कोल्डरिफ एवं इससे सम्बंधित दवाइयों के विक्रय नहीं करने के लिए समझाइश दी गई।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …