गायत्री परिवार सम्मान समारोह
रतलाम
8/Jul/2024
रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम. मातृ शक्ति श्रद्धा संवर्धन अखण्ड दीप
शताब्दी समारोह 2026 की पूर्व तैयारी में शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार रतलाम जिले में भी 26 मार्च 2024 से 17 अप्रैल 2024 तक दो रथ क्रमांक 54 एवं 55 द्वारा जिले की 255 पंचायतों श्रद्धेय गुरुजी एवं परम वंदनीय माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में रथयात्रा पहुॅची। जिसमें जिन परिजनों ने समय,धन एवं पुरुषार्थ लगाकर यात्रा मैं सहयोग प्रदान किया। उन सभी 117 परिजनों में मातृ शक्ति का सम्मान समारोह शक्तिपीठ शंकरगढ़ पर आयोजित किया गया। जिसमें पूरे जिले के परिजन एवं मातृ शक्ति उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उज्जैन जोन के सह समन्वयक देवेंद्र श्रीवास्तव रतलाम जिले के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा एवं जिला समन्वयक दामोदर प्रसाद शर्मा द्वारा जिले के परिजनों एवं मातृशक्ति का सम्मान किया गया। इसमें प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के विवेक चौधरी, जिला युवा प्रकोष्ठ के अर्जुन सिंह चौहान, जिला समन्वयक समिति के सचिव डॉक्टर आईपी त्रिवेदी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर एवं सभी तहसीलों के तहसील समन्वयक एवं परिजन व मातृ शक्ति उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
संजय गुप्ता जावरा एवं कांतिलाल राठौड़ सैलाना भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। उज्जैन सह समन्वयक श्रीवास्तव जी ने शांतिकुंज केंद्र से प्राप्त कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत करवाया। कार्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा, प्रेमलता साहू, मंजुला पालीवाल, शशी त्रिवेदी, कुमकुम चौहान, पार्वती शर्मा, हेमलता शर्मा उपस्थित रही। जिला समन्वय दामोदर प्रसाद शर्मा ने वर्ष 2025 के आगामी कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आईपी त्रिवेदी ने किया एवं मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा ने परिजनों को 2026 के सभी केंद्र से प्राप्त निर्देश कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। व अंत में आभार माना।
Bharat24x7News Online: Latest News