रतलाम
30//May/2025,
जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 का राशन माह जून 2025 में पीओएस मशीन पर तीन बार बायोमेट्रिक सत्यापन उपरांत एक साथ वितरण किया जाएगा। इस हेतु परिवार के शेष सदस्यों की ई केवाईसी अनिवार्य है। मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से प्रेषित सूचना से वितरित राशन सामग्री का मिलान किया जाएगा। राशन सामग्री प्राप्त करते समय पीओएस मशीन से जारी पर्ची दी जाएगी। राशन सामग्री प्राप्त होने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर सीएम हेल्पलाइन एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व कार्यालय अथवा संबंधित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
रतलाम
30//May/2025,
जनपद पंचायत सैलाना अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के अनुसार ग्राम पंचायत सलवानिया अंतर्गत अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2018 में स्वीकृत कार्य ग्राम सिल्वेनिया में सीसी रोड निर्माण कार्य अपूर्ण रहने के फलस्वरुप तत्कालीन सचिव कोदर सिंह कटारा, ग्राम पंचायत सलवानिया के विरुद्ध वसूली राशि 3 लाख प्रतिवेदित की गई है। तथा ग्राम खाखराकुंडी नयापाड़ा में सीसी रोड निर्माण कार्य अपूर्ण रहने के फलस्वरुप तत्कालीन सचिव श्री राजेंद्र सिंह मेईडा(उर्फ राजकुमार मेईडा) ग्राम पंचायत नारायणगढ़ के विरुद्ध वसूली राशि 10 लाख प्रतिवेदन की गई है।
न्यायालय विहित प्राधिकरण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम द्वारा उक्त प्रकरणों में श्री कोदर सिंह कटारा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सलवानिया एवं श्री राजेंद्र सिंह मेईडा(उर्फ श्री राजकुमार मेईडा) तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत नारायणगढ़ को कारण बताओ सूचना पत्र के साथ पेशी के लिए उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया था, परंतु लगातार पेशियों पर दोनो अनुपस्थित रहे।
पदीय दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं करने, कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरती जाने एवं वित्तीय अनियमित परिलक्षित होने के फलस्वरूप कोदर सिंह कटारा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सलवानिया एवं श्री राजेंद्र सिंह मेईडा(उर्फ श्री राजकुमार मेईडा) तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत नारायणगढ़, जनपद पंचायत सैलाना को मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के 4(1)(क) के तहत सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान श्री कटारा एवं श्री मेईडा का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत रतलाम निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
रतलाम
30//May/2025,
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ‘’विकसित कृषि संकल्प अभियान‘’ का शुभारंभ 29 मई को कलेक्टर सभाकक्ष में, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री हरिराम शाह, कृषि वैज्ञानिक, उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्रीमती नीलम सिंह चौहान सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं किसानो की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में किसानो को विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री हरिराम शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 135 ग्राम पंचायतों में ‘’विकसित कृषि संकल्प अभियान‘’ अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक शिविर आयोजित किये जायेगें। किसान भाई इस अभियान में सम्मिलित होकर कृषि की नवीन तकनीकियों, नवाचारों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अमल मे लाए और अपनी आय में बढोत्तरी करें। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान‘’ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में आभार उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक श्री संजय गुप्ता द्वारा सोयाबीन की नवीन किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सांथ ही कृषकों को नवीन तकनिकियों की जानकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेडा के श्री सर्वेश त्रिपाठी द्वारा दी गई।
Bharat24x7News Online: Latest News