Breaking News

आबकारी विभाग ने 17 हजार रूपए से अधिक की अवैध शराब जब्त की,

रतलाम,

10/Apr/2024,

लोकसभा निर्वाचन 2024 की  आदर्श आचार संहिता लागू होने पर जिला कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माणविक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन तलाशी की जा रही है इसी क्रम में 08 अप्रैल को वृत्त प्रभारी परगनावंदना अग्रवाल द्वारा ग्राम रूपाखेड़ा में  काशीराम  निनामा के रिहायशी मकान की  तलाशी लेने पर 100 पाव देशी  मदिरा प्लेन, 24 बीयर केन तथा 40 पाव विदेशी मदिरा विस्की जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 17,600 है। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक अशोक दवे, आबकारी आरक्षक  संतोष नेकाभावना खोड़ेबन सिंहनगर सैनिक चेतराम तथा  बद्रीलाल की सक्रिय भूमिका रही। अपराधों के विरुद्ध इस  प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Check Also

लाखों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा में डुबकी लगाकर सोमवती अमावस्या पर पुण्य लाभ लिया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चार लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनोद द्वारा 07 पेटी अवैध शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत सोमवती अमावस्या पर …