रतलाम

20/Jun/2024
भारतीय जनता पार्टी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले के प्रत्येक मंडल मे योग शिविर का आयोजन करेगी। पार्टी की मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा भी योग शिविर आयोजित होगे। इनमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल होगे। 23 जून को भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. ष्ष्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस एवं 06 जुलाई को डॉ. मुखर्जी जयंती पर विविध कार्यक्रम होगे। पार्टी द्वारा इस दौरान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान भी संचालित होगा। 25 जून को आपातकाल का दिन काला दिवस के रूप मे मनाया जायेगा तथा 30 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रंगोली सभागार मे भाजपा की कामकाजी बैठक ने दी। उन्होने योग दिवस के शिविर मे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सम्मिलित होने का आव्हान् किया और कहा कि पौधा रोपण अभियान की षुरूआत प्रधानमंत्री श्री मोदी 05 जून को विष्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ रोपित करके कर चुकें है। जिलें मे डॉ.मुखर्जी के स्मृति दिवस से जयंती तक चलने वाले अभियान मे बूथ स्तर पर पौधा रोपण कार्यक्रम होगे। इसमें सभी ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ रोपित कर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी एवं प्लास्टिक रहित अभियान के कार्यक्रम भी होगे। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से 25 जून को काला दिवस मनाकर आपात काल के रूप मे कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र पर किए गए हमले को अधिक से अधिक प्रसारित करने एवं लोकतंत्र रक्षक सैनानियों के सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन करने का आव्हान् भी किया। उन्होने कहा कि 30 जून को ‘‘मन की बात‘‘ सभी बूथों पर सुना जाए और इससें जुडी तस्वीरे भी प्रसारित की जाए। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कामकाजी बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव प्रदेष की सभी सीटों की प्रचंड जीत पर बधाई दी और कहा कि रतलाम सीट पर पहली बार 2 लाख से अधिक मतों की जीत हुई है। जावरा से जुडी मंदसौर सीट भाजपा ने साढ़े पांच लाख वोंट आलोट से जुडी उज्जैन से साढ़े तीन लाख से अधिक मतों से जीती है जो रिकार्ड है। जिले के तीनों सांसदगण की उपस्थिति मे कार्यकर्तागण सम्मेलन कर इसकी खुशी मनाई जायेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना। इस दौरान जिला, मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेजिला स्तरीय टोलिया गठित- भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टोलियों का गठन किया है। योग दिवस कार्यक्रम हेतु गठित टोली मे खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, जिला मंत्री कालू सिंह परिहार एवं शैलेंद्र सिंह सिसोदिया शामिल है। डॉ. मुखर्जी स्मृति दिवस एवं जयंती कार्यक्रम की टोली मे जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, कीर्ति चरण सिंह तथा आपातकाल दिवस की टोली मे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुनील सारस्वत एवं बलवंत भाटी को शामिल किया गया है।

रतलाम

20/Jun/2024
पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा झांसी रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौंके पर मोर्चा की प्रदेश  कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया ने झांसी की रानी के शोर्य  पराक्रम एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। आरंभ मे मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंली अर्पित की। कार्यक्रम मे महिला मोर्चा की पदाधिकारी विध्या शर्मा, भावना गुर्जर, कुसुम सोलंकी, राजश्री राठौर, जीवन ज्योति एवं गायत्री आदि उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया अधिक से अधिक पौधे रोपने का आव्हान् नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत् भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शहर मे अधिक से अधिक पोधा रोपने का आव्हान् किया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ क्षेत्र मे न्यूनतम 100 पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया। श्री उपाध्याय ने पौधा रोपण हेतु नगर निगम द्वारा जारी लिंक पर अपना पंजीयन भी किया और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पंजीयन कर पौधे प्राप्त करने का आव्हान् किया। बैठक के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी , मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, सुभेन्द्र सिंह गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

रतलाम

20/Jun/2024

रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेयविधायक श्री मथुरालाल डामोरकलेक्टर श्री राजेश बाथमपद्मश्री डॉ. लीला जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी, गोविंद काकानीमेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनीता मुथासीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकरसिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागरमेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. प्रदीप मिश्राअसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार दुबेसहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजनासिंहमहिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिंहाजिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष राठौरएमपीवीएचए की सदस्य मीना जैन आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने अपने उद्बोधन में सिकल सेल एनीमिया की जॉच की आवश्यकता बताई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर और मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय मे लोगों को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ की प्रशंसा की। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर ने कहा कि सभी चिकित्सक आमजन को उचित उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें और गरीबजन के प्रति विशेष सहानुभूति रखकर आवश्यक उपचार प्रदान करें। कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले में सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिले में सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग का कार्य संतोषजनक है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम जिले में विशेष कर सैलानाबाजना और रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के जनजातीय अंचलों में विशेष ध्यान देकर सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या कम हैकिंतु स्क्रीनिंग में लगातार बढ़ोतरी कर कार्य किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति के सदस्य गोविंद काकानी ने सिकल सेल एनीमियाथैलेसीमिया आदि से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक रोग हैइस रोग से बचाव के लिए विवाह से पहले रक्त की जांच आवश्यक रूप से कराना चाहिए। इससे पीड़ित मरीज की रक्त कोशिकाओं का आकार हसिए जैसा हो जाता हैजिसके कारण रक्त संचरण में बाधा होती है। इसके प्रमुख लक्षण खून की कमीशरीर में लगातार कमजोरीहाथ पैर में दर्दसुजनबार-बार बीमार होना आदि मुख्य है। ऐसे किसी भी लक्षण होने पर रक्त की जांच अवश्य कराई जाना चाहिए। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने एनीमिया को गंभीर लोक स्वास्थ्य समस्या बताया। उन्होंने कहा कि खासकर गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था के समय रक्त की जांच करना चाहिए तथा हीमोग्लोबिन कम होने की दशा में ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं आवश्यक उपचार की ओर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।  इस दौरान प्रदेश के डिंडोरी से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण देखा और सुना गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग कर रक्त परीक्षण किया गया। सिकल सेल एनीमिया के वाहक मरीज को कार्ड प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण देखा और सुना गया तथा सिकल सेल एनीमिया के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम में लगभग 500 व्यक्तियों  की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया तथा आभार डॉक्टर रवि दिवेकर ने माना।

रतलाम

20/Jun/2024

रतलाम जिले के डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 160 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मेडिकल कॉलेज रतलाम एवं तत्पर भारती जनकल्याण समिति के डॉक्टर संजय कुमार दुबे के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर राजेंद्र पांडेय विधायक जावरा एवं कलेक्टर राजेश कुमार बाथम के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर अनीता मुथाअस्पताल अधीक्षक डॉप्रदीप मिश्रानोडल अधिकारी डॉगुर्जरडॉक्टर दर्शना यादव एवं डॉ संजय कुमार दुबे ने आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी गोविंद काकानी, दीपक तलोदिया, कमल धाकड़सरपंच  भूरालाल, कन्हैया जाट, पंकज जाट एवं अन्य अधिकारीकर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

रतलाम

20/Jun/2024

रतलाम जिले में पल्स पोलियो अभियान आगामी 23 जून को आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारी को लेकर एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित हुईजहां कलेक्टर राजेश बाथम ने अभियान की तैयारी की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर अनीता मुथासीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकरसिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागरजिला टीकाकरण अधिकारी वर्षा कुरीलडीपीएम डा. अजहर अलीडा. रवि दिवेकरपरियोजना अधिकारी शहरी विकास अरुण पाठकमहिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा आदि उपस्थित थे। पल्स पोलियो अभियान अन्तर्गत 23 जून को बूथ स्तर पर पोलियो विरोधीदवा पिलाई जाएगी। 24 तथा 25 जून को शेष रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घरों में पोलियो का प्रतिरक्षण करने के उपरांत घरों पर मार्किंग करेंगे। मार्किंग की मॉनिटरिंग सुपरवाइजर करेगीसुनिश्चित मॉनिटरिंग के तहत दो से अधिक गलती पाए जाने पर क्षेत्र में पुनः प्रतिरक्षण किया जाएगा। जिन घरों में बच्चे उपलब्ध नहीं रहेंगेउन घरों के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा एक्स मार्किंग की जाएगी। कलेक्टर श्री बाथम ने निर्देश दिए कि पल्स पोलियो अभियान में जिले में निर्धारित आयु का कोई भी बच्चा दवाई पीने से वंचित नहीं रहे। इसके लिए नियोजित ढंग से कार्य योजना बनाई जाए। जिले के बस स्टैंडरेलवे स्टेशनईट भट्ठेनिचली बस्तियोंस्लम बस्तियों मैं विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि कोई भी बच्चा दवाई पीने से वंचित नहीं रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के आदिवासी क्षेत्र बाजना तथा सैलाना में भी विशेष रूप से पल्स पोलो अभियान की मॉनिटरिंग की जाए। जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में बताया गया कि अभियान के तहत जिले में 1558 बूथ पर 2 लाख 2 हजार से अधिक बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। अभियान में 62 मोबाइल दल, 68 ट्रांजीट दल, 3320 वैक्सीनेटर, 189 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं। अभियान के लिए 2 लाख 63 हजार वैक्सीन डोज जिले को प्राप्त हुए हैं। कुल वैक्सीन वाइल की संख्या 13 हजार 175 है।

दस्तक अभियान की समीक्षा

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 25 जून से 27 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले दस्तक अभियान की समीक्षा भी कलेक्टर राजेश बाथम ने की। बताया गया कि अभियान के दौरान शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आशाआंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण करेंगे। कार्यकर्ताओं के भ्रमण के दौरान बच्चों में कुपोषण की जांचएनीमिया की जांचनिमोनिया का उपचारसमुचित बाल पोषण आहारपूर्ति परामर्शदृष्टिबाधित तथा श्रवण बाधित बच्चों की पहचानशिशुओं में बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान प्रबंधन तथा रेफरल दस्त रोग की पहचान उपचारओआरएस का उपयोग करने की विधियांहाथ धोने की विधियांएनआरसी एवं एसएनसीयू से डिस्चार्ज हुए बच्चों को रेफरल उपरांत परामर्शकुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करना, 6 महीने से वर्ष आयु के बच्चों को विटामिन ए का अनुपुरण तथा टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण आदि गतिविधि आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री बाथम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में शासन के निर्देश अनुसार दस्तक अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिला स्तर से अभियान की नियोजित ढंग से मॉनिटरिंग की जाए।

रतलाम

20/Jun/2024

कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को स्टेशन रोड़  स्थित विभिन्न होटल्स एवम रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संतुष्टी रेस्टोरेंट से सब्जी ग्रेवीश्री अशोका रेस्टोरेंट से दहीहोटल सनराइज एंड रेस्टोरेंट से आटा और तुअर दाल तथा बजरंग चाय वाले से केसरयुक्त चाय और बेसन के नमूने लिए गए। सभी रेस्टोरेंट मालिकों को किचन में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माणसंग्रहण एवम विक्रय करने के निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रतलाम

20/Jun/2024

जावरा विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकसित करने के प्रयासों में निरंतर सफलता मिलती जा रही है। जावरा में नवजात शिशु की गहन चिकित्सा इकाई की स्वीकृति मिल गई है। अब तक यह सुविधा सिर्फ जिला स्तर के बाल चिकित्सालय में ही उपलब्ध थी। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेइस हेतु विगत वर्षों से प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें निरंतर सफलता भी मिलती जा रही है। विधायक डॉ. पांडेय के प्रयासों से महिला व बाल चिकित्सालय की सौगात मिली। इसके अलावा बाल चिकित्सालय में पृथक से बच्चों का पीकू व आईसीयू वार्ड भी बनाया गया। जावरा विधानसभा क्षेत्र को चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास के फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग ने सिविल हॉस्पिटल जावरा को एसएनसीयू इकाई की नई सौगात दी है। जानकारी के अनुसार लगभग 1 करोड 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 12 बिस्तरीय नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में  नवजात बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए सभी प्रकार के संसाधन व उपकरण उपलब्ध रहेंगे। बाल चिकित्सालय में न्यू बोर्न केयर यूनिट की सुविधा हैजिसमे नवजात बच्चों को रखा जा सकता हैलेकिन एसएनसीयू वार्ड नही होने से नवजात शिशुओं को समय पर चिकित्सा सुविधा नही मिल पाती। इसके लिए जिला स्तर पर बाल चिकित्सालय में उपचार कराना पड़ता है। इस कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए विधायक डॉ पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का इस ओर ध्यान आकृष्ट कर सुविधा देने का आग्रह किया था जिसके फलस्वरूप राज्य शासन लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसके अंतर्गत नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए 12 बिस्तर का वातानुकूलित नवीन वार्ड बनाया जाएगा जिसके लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस वार्ड में नवजात शिशु के साथ माता की भी देखभाल की जाएगी। जावरा बाल चिकित्सालय में एसएनसीयू वार्ड की सौगात मिलने से हर्ष है। विधायक डॉ. पांडेय ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रतलाम

20/Jun/2024
अपस्ट्रीम में होने वाली वर्षा और उसके प्रभाव की सतत निगरानी करें जिला कमांड एंड कंट्रोल रूम राउंड द क्लॉक क्रियाशील रहें मौसम पूर्वानुमान के लिए मौसम एप डाऊनलोड करें बाढ़ आपदा प्रबंधन की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन में संभाग के सभी जिलों में बाढ़ आपदा नियंत्रण के संबंध में तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने सभी जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलों में स्थापित जिला कमांड एंड कंट्रोल रूम 24 घंटे राउंड द क्लॉक क्रियाशील रहे। कंट्रोल रूम में ऐसे अधिकारी कर्मचारी की ही ड्यूटी लगाई जाए जो बाढ़ आपदा के संबंध में भली-भांति परिचित हो और जानकारी का त्वरित आदान-प्रदान कर सके। कंट्रोल रूम का नंबर बंद पाए जाने जैसी स्थितियां भी निर्मित ना हो। राज्य स्तरीय कमांड एंड कंट्रोल रूम और वल्लभ भवन में स्थापित स्थापित सिचुएशन रूम से सतत संपर्क में रहे। वहां से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाए। सभी जिले अपने क्षेत्र में होने वाली वर्षा की सटीक और प्रमाणित जानकारी एकत्रित करें। वर्षा की 7 दिन के पूर्व अनुमान के लिए बाढ़ आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी मौसम एप अनिवार्य रूप से अपने मोबाइल में डाऊनलोड करें। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निर्देशित किया कि ऐसे पुल पुलिया जिनमें भारी वर्षा के दौरान जलमग्न होने की स्थिति निर्मित होती है उनका चिन्हांकन कराएं। पुल पुलिया से संबंधित निर्माण विभाग अपने अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जलमग्न होने की आशंका दिखाई देने पर तत्काल उन पुल पोलियों को बंद कराएं। सुनिश्चित करें कि पुल के दोनों ओर रेडियम युक्त सूचक लगाएं ताकि लोगों को पुल की दूरी और चौड़ाई का अनुमान रहें। साथ ही पुल के दोनों छोर पर उसकी लंबाई चौड़ाई सहित आवश्यक चेतावनी सूचक बोर्ड भी लगाएं। जलमग्न होने वाली सभी पुल पुलियों की जानकारी जिला कलेक्टर अपने क्षेत्र के आरटीओ को भेजें। आरटीओ द्वारा सुनिश्चित किया जाएं कि सभी बस संचालकों और यूनियन के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट निर्देशित करें कि पुल पुलिया जलमग्न होने के दौरान बस निकलाने का प्रयास न करें। इस निर्देश का सख्ती से पालन किया जाए। वर्षा संबंधी जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग किया जाए।सभी जिलों के बाढ़ आपदा प्रबंधन संबंधी अधिकारी अपस्ट्रीम में होने वाली वर्षा और उसके प्रभाव की सतत मॉनिटरिंग करें और नियमित इसकी जानकारी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ साझा की जाएं। राजस्व विभाग के नियमानुसार नगरीय क्षेत्रों में लो लाइन एरिया में निर्मित अनाधिकृत बस्तियों को वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट कर समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। बाढ़ आपदा प्रबंधन में स्थानीय लोगों की सक्रीय सहभागिता की जाए। सुरक्षा उपकरणों का बेहतर रखरखाव और मेंटेनेंस किया जाए। जल संसाधन विभाग के अधिकारी नदियों और गेट संचालित परियोजनाओं में वाटर लेवल की सतत मॉनिटरिंग करें। वर्षा के दौरान आरबीसी 6 (4) के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि एमपीईबी द्वारा वर्षा के दौरान विशेषकर राहत पुनर्वास केंद्रों पर बिजली की निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना पर तत्काल उन्हें बदले जा सकें। स्नान पर्वों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। इस दौरान बांधो से रेगुलेट कर पानी छोड़ा जाएं। मार्गो पर गोवंश होने के कारण पर सड़क दुर्घटना की स्थिति ना बने। निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए। साथ ही गोवंश के पालकों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही करें। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निर्देश दिए की देवास कलेक्टर तवा और बरगी बांध से छोड़े जाने वाले पानी की सतत मॉनिटरिंग करें। साथ ही नर्मदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से भी सतत संपर्क में रहें। इसी प्रकार नीमच जिले में रामपुर स्थित बंड पर विशेष निगरानी रखी जाएं।बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए मंदसौर जिला द्वारा विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन संतोष कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि बाढ़ आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस विभाग का बल त्वरित रेस्पॉन्स करें। सभी जिलों में कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए। सभी गेट संचालित परियोजनाओं  में वाटर डिस्चार्ज की जानकारी समय पर कंट्रोल रूम से साझा की जाएं। जलमग्न होने वाली सभी पुल पुलियों पर आवश्यक चेतावनी सूचक बोर्ड लगाए जाए। साथ ही वहां सुरक्षा के भी आवश्यक उपाय किए जाए।एसडीईआरएफ/होमगार्ड का बल संबंधित विभागों के साथ मॉकड्रिल कर लें। संभाग के सभी जिले जहां जहां बांध आदि जल संरचनाओं का निर्माण प्रगतिरत है वहां विजिट कर देखें। किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थित न बने। इस दौरान कलेक्टर रतलाम राजेश बाथम ने रतलाम जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में की गई तैयारी से संभाग आयुक्त को अवगत कराया श्री बाथम ने बताया कि रतलाम जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के प्रत्येक बिंदु से संबंधित पुख्ता तैयारी की गई है बैठक में सभी जिलों के जिला कलेक्टरजल संसाधन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री द्वारा बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक नवनीत भसीनउज्जैन कलेक्टर  नीरज कुमार सिंहपुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उपायुक्त उज्जैन सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें। संभाग में अन्य जिलों के कलेक्टर,एसपी व अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।