Breaking News

चुनाव आयोग का चैलेंज,ईवीएम से छेडखानी करके दिखाओ

ईवीएम की विश्वसनीयता पर शक करने वालों को चुनाव आयोग ने खुली चुनौती दी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि वे आएं और ये साबित करके दिखाएं कि ईवीएम में छेडछाड की जा सकती है। चुनाव आयोग ने ऎलान किया है कि मई महीने के शुरूआत में ईवीएम हैकिंग का दावा करने वाले लोग आएं और मशीन में बदलाव करके दिखाएं।यह चुनौती 10 दिन तक खुली रहेगी इसके लिए चुनाव आयोग एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इससे पहले चुनाव आयोग की टीम सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी और डेमो देकर उन्हें समझाएगी कि ईवीएम में फेरबदल करना संभव नहीं है। हालांकि इसके लिए अभी निश्चित तारीख का ऎलान नहीं हो पाया है।चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से खबर है कि आयोग राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को इस ओपेन चैलेंज में बुलाएगा। इन प्रतिनिधियों के अलावा चुनाव आयोग उन लोगों को भी बुलाएगा जो टेक्नॉलोजी के बारे में अच्छे से जानते हैं। साथ ही उन लोगों और संगठनों को भी बुलाया जाएगा जिन्होंने व्यक्तिगत तौर पर ईवीएम के साथ छेडछाड की शिकायत की है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …