Breaking News

शराब पीकर वाहन चलाने वालों को सड़क पर चूने की सीधी लाइन बना कर उस पर चलवा कर जांच

रतलाम

21/Nov/2024

सैलाना धामनोद फंटे पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर सैलाना पुलिस ने भी सड़क पर चूने की सीधी लाइन बना कर लोगों को उस पर चलवाया। पुलिस की चूने की लाइन पर चलवाने का नया तरीका इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल ब्रीथ एनालाइजर से संक्रमण की आपत्ति के बाद सैलाना पुलिस ने भी चूने की लाइन बिछाकर नशेड़ियों की खोज करना प्रारंभ कर दी है। सैलाना धामनोद फंटे पर मंगलवार रात एसडीओपी निलम बघेल, थाना प्रभारी प्रथ्विसिंह खलाटे, एस आई आनंद बागवान
की उपस्थिति में पुलिस टीम ने धामनोद फंटे पर चूने की तीन अलग-अलग लाइन बनाई। वाहन चालकों को रोका। पैदल लाइन पर चलवाया। एसडीओपी निलम बघेल ने बताया कि खुले में बैठ कर शराब पीने वालों की चुने की तीन लाइन बनाकर उस पर 25 व्यक्तियों को चलवाया जिस में कोई भी व्यक्ति शराबी नहीं मिला। यह अभियान सतत चलेगा और जो भी व्यक्ति शराब में मिलेगा उस पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Check Also

दत्तात्रेय अखाड़ा, श्याम धाम आश्रम और राजराजेश्वरी आश्रम पहुंचकर संतों का किया सम्मान, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना-सृजन महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुआ ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ कार्यक्रम-

🔊 Listen to this उज्जैन, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विभिन्न धार्मिक स्थलों और आश्रमों का भ्रमण कर संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुरूप माल्यार्पण कर संतों का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार रात्रि में शिप्रा …