Breaking News

ताल में खाद की दुकान पर औचक निरीक्षण, लाइसेंस निलंबित होगा,

रतलाम,

20/Dec/2024,

कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षणों का सिलसिला जारी है। इस क्रम में जिले के ताल में अधिकारियों के दल ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृष्ण फर्टिलाइजर पर दुकान के बाहर एक किसान द्वारा बताया गया कि उनको दुकानदार ने 340 रुपए में यूरिया बेचा है जबकि यूरिया की अधिकतम दर 266 रुपए है। ताल तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने बताया कि दुकान की विस्तृत जांच के दौरान अनियमितता पाई गई हैं, दुकान का लायसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की जा रही है।

 

Check Also

ग्राम पंचायत भुतेड़ा  उप सरपंच गोर्कीधन चौधरी और से देश वासियो व रतलाम एवं गांव की जनता को स्वतंत्रता दिवस रक्षा बंधन एवं जन्मा अष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं

🔊 Listen to this रतलाम ग्राम पंचायत भुतेड़ा  उप सरपंच गोर्कीधन चौधरी और से देश …