Breaking News
Oplus_131072

दीपावली त्यौहार शान्ति और भाईचारे से मनाएं, पुलिस हर मोर्चे पर है मुस्तैद- एसडीओपी बघेल

दीपावली त्यौहार शान्ति और भाईचारे से मनाएं, पुलिस हर मोर्चे पर है मुस्तैद- एसडीओपी बघेल

दीपावली त्यौहार शान्ति और भाईचारे से मनाने की एस डी ओ पी बघेल ने की अपील,कहा पुलिस हर मोर्चे पर मुस्तैद

रतलाम- जिले के सैलाना अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल ने अपील की हैं कि लोग शान्ति से और मर्यादा में रह कर त्योहार मनाए। यातायात के नियमों का पालन करे।देर रात तक पटाखे ना छोड़े। पर्यावरण का भी ध्यान रखे। दुकानदार बहुत आगे तक सामन फैला कर रास्ता जाम न करे। हर व्यक्ति अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे। और एक दूसरे का सहयोग करे।

बघेल ने कहा कि शनिवार से सोमवार तक तीनों दिन खास त्यौहार वाले दिन हैं। इन दिनों में मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।व्यापारी गण अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों के दुपहिया वाहन व्यवस्थित रखवाए। उनके कारण दूसरों को दिक्कत ना हो। साइबर क्राइम से बचे। कोई फ्रॉड जैसा मामला नजर आए तो तुरंत पुलिस से सम्पर्क करे। पुलिस अमला हर समय चौकस और मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों पर हमारी पूरी निगाह है।सभी लोग व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देवे।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …