Breaking News

नवागत थाना प्रभारी के चार्ज लेते हैं बड़ी कार्रवाई, जिला बदर संदीप जाट पुलिस के हत्थे चढ़ा।

रतलाम

24/Oct/2025

रतलाम- जिला बदर किया गया बदमाश संदीप पिता बाबूलाल जाट पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बावजूद संदीप जाट रतलाम जिले की सीमा में घूमता पाया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर बदमाश शहर में देखा गया है। सूचना के आधार पर एसडीओपी नीलम बघेल के निर्देशन एवं नवागत थाना प्रभारी पिंकी अजनार के नेतृत्व में धामनोद चौकी प्रभारी, आनंद बागवान,एस.आई. शंकर सिंह शक्तावत,एएस आई सीताराम तेनिवार, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान सिंह भूरिया, फकीरचंद सौलंकी, दिनेश पाटीदार, 112 डायल के मनीष खराड़ी ने घेराबंदी कर ग्राम सकरावदा से गिरफ्तार कर लिया। संदीप जाट पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। जिला प्रशासन ने उसे छह माह के लिए जिले से बाहर किया था, बावजूद इसके उसने आदेश की अवहेलना की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ शुभारंभ-अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल-खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त,-आपत्तिजनक मोबाइल चैट मामले में शिक्षक निलंबित-अन्तरराज्यीय दो शातिर चोरों के कब्जे से स्टेशन रोड़ पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की-पुलिस ने हत्या का 10 घंटे में पर्दाफाश किया 05 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस द्वारा चोरी गई स्कुटी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन …