Breaking News

सैयद शाहिद मीर को भोपाल में एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

रतलाम, 

27 /फरवरी /2021, 

रतलाम- समाजसेवी सैयद शाहिद मीर को एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान समारोह रोशनपुरा भोपाल मैं स्थित श्री शिवम शोरूम के हॉल में 1 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सेंटर के एमपी हेड जावेद बैग बताया कि दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी को कलाम इन्नोवेशन एंड गवर्नर्स अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। क्यों सम्मानित किया जा रहा है।
सैयद शाहिद मीर द्वारा पर्यावरण, स्वच्छता एवं सही नाम सही पहचान तथा जल सेवा के प्रति जन जागरूकता अभियान शहर ही नहीं मध्यप्रदेश में चलाया है। आपके द्वारा जरूरतमंद लोगों को समय समय पर मदद करना एवं कोरोनावायरस जैसी महामारी के समय लॉकडाउन के दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ जरूरतमंद लोगों को भी मदद की है। भोपाल में करीब 50 से अधिक अधिकारी, समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …