Breaking News

करंट लगने से मृत भेंसो का किसान को मुआवजा व बिजली कंपनी के दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए- राधेश्याम मीणा मूंडला ।

श्योपुर,

26/July/2021,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर,

श्योपुर जिले की कराहल तहसील के ग्राम बुखारी की गुर्जर बस्ती में ग्रामीणों के विरोध व बिजली कंपनी के अधिकारियों को 11 केवी की लाइन गांव के बाहर शिफ्ट करने का आवेदन देने के बावजूद गांव की गुर्जर बस्ती में होकर 11 केवी की विद्युत लाइन निकली हुई है इस लाइन के कारण ग्रामीणों को पहले से ही दुर्घटना की आशंका थी । ग्रामीणों की यह आशंका सच साबित हुई रविवार रात्रि को रोजी ग्राम के पशुपालक गरीब किसान घनश्याम गुर्जर व मोहन गुर्जर की 9 भेंसो की करंट लगने के कारण मौत हो गई है ‌। भेसों की मौत बिजली कंपनी के अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण हुई है ‌। भारतीय किसान यूनियन चढुनी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला ने आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब पशुपालक किसान को तत्काल मुआवजा दिया जाए व दोषी बिजली कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गरीब किसान को न्याय दिलाने के लिए बिजली कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेगा ।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …