Breaking News

कहलगाँव क्षेत्र के सनोखर यूको बैंक में सरेआम दलाली:

बैंक कर्मी और प्रबंधक के लापरवाही की वज़ह से यूको बैंक के सनोखर ब्रांच में धड़ल्ले से दलाली चालू है। जिससे खाताधारक काफ़ी परेशान हैं।
ग़रीब तबके के लोगों को प्रतिदिन बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है परन्तु उनका खाता नहीं खुल पा रहा।
दूसरी ओर ग्राहकों से मनमानी रकम भी बैंक कर्मी द्वारा ली जा रही है।
खाता खोलने के नाम पर 200 से 500 रूपये तक अवेध वसूली की जा रही है। इस तरह का गड़बड़झाला कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
ब्रांच में कर्मचारी का भी आभाव मालूम पड़ रहा है। क्योंकि सनोखर ब्रांच में तकरीबन 60000 ख़ाता धारक हैं और कर्मचारी मात्र 4 हीं है। ऐसे में समस्या बड़ी गम्भीर दिख रही है।
ग्रामीण ज़नता इस सन्दर्भ में आक्रोशित हो रहे हैं। इनका कहना है कि बैंक कर्मी सचेत हों और आवाम की समस्या का समाधान करने की कोशिश करें। अन्यथा उनपर उच्चस्तरीय शिक़ायत की जायेगी और बैंक के समक्ष धरना प्रदर्शन रखा जायेगा।

Check Also

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध-रतलाम जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 15,000 रुपए तक जुर्माना-पिपलोदा क्षेत्र में टीम की तत्परता एक ही दिन में रोके गए तीन बाल विवाह-मानवाधिकार आयोग की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 2026, के लिए आवेदन आमंत्रित-नापतौल विभाग ने जप्त किये अमानक पैकेज बंद वस्तु- नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रतलाम जिले में  …