Breaking News

डोल ग्यारस पर पुजारी ने भगवान नृसिंह की साढ़े 7 किलो वजनी मूर्ति को 3 बार भमोरी नदी में छोड़ा दो बार तैरी मूर्ति,आने वाला वर्ष रहेगा अच्छा,

हाटपीपल्या,

सुरेश कछावा की रिपोर्ट,

08/09/2022,

हाटपीपल्या नेवरी. डोल ग्यारस के अवसर पर देवास जिले के हाटपीपल्या में नृसिंह घाट पर भगवान नृसिंह की साढ़े सात किलो वजनी पाषाण मृर्ति भमोरी नदी में डाली गई। मृर्ति तैरने लगी। ऐसा तीन बार किया गया। लेकिन मूर्ति दो बार तैरती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिमा तैरने का अर्थ है कि आने वाला साल अच्छा रहेगा। मृर्ति के तैरते ही घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने भगवान नृसिंह के जयकारे लगाए। मंगलवार को नृ़सिंह मंदिर के सभी मंदिरों के डोल घाट पर एकत्रित हुए,जहां सभी पुजारियों ने स्नान कर नदी की पूजा की। उसके बाद पंडित सुरेश वैष्णव ने दीपक जलाकर नदी में छोड़ा। मूर्ति को इस बार पंडि़त द्वारा मंत्रोच्चार के साथ तीन बार नदी में डाला गया। दो बार मूर्ति तैरने लगी। हाटपीपल्या में दोपहर 3 बजे से ही घाट पर श्रद्धालु जुटने लगे थे। घाट पर करीब 10 हजार से 11 हजार लोग मूर्ति को देखने आए यहां पहुंचे थे। लोगों का कहना है किवदंती के अनुसार हर वर्ष डोल ग्यारस पर मूर्ति को तीन बार पानी में तैराया जाता है। जितनी बार मूर्ति तैर जाती है,उससे आने वाले वर्ष का आकलन किया जाता है। इस बार मूर्ति दो बार पानी पर तैरती रही। जिससे कहा जा रहा है

Check Also

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध-रतलाम जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 15,000 रुपए तक जुर्माना-पिपलोदा क्षेत्र में टीम की तत्परता एक ही दिन में रोके गए तीन बाल विवाह-मानवाधिकार आयोग की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 2026, के लिए आवेदन आमंत्रित-नापतौल विभाग ने जप्त किये अमानक पैकेज बंद वस्तु- नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रतलाम जिले में  …