Breaking News

एसडीएम तहसीलदार कोषालय अधिकारी सहित विभिन्न नागरिक रेडक्रास सोसायटी की ले रहे सदस्यता,

सक्त्ती (छ. ग.)

09/Jun/2023,

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

सक्त्ती जिले में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा विश्व की मानवीय संवेदनाओं के प्रति समर्पित संस्थान रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता लेने और विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारी और आमजन से सदस्यता ग्रहण करने की अपील के बाद जिले में विभिन्न लोग रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्त्ती पंकज डाहिरे, तहसीलदार सक्त्ती मनमोहन प्रताप सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी राकेश चौधरी सहित कार्यालय के अन्य स्टाफ और अन्य नागरिकों सहित 11 सदस्यों ने वार्षिक सदस्यता ली। इसी तरह अनुभाग डभरा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा के प्रोत्साहन से 5 सदस्यों ने रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा इस महाभियान में अधिक से अधिक लोगो को भाग लेने प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा विषम परिस्थितियों में जिस तरह से सेवा कार्य किया जाता है वह अनुकरणीय हैं, जिसके लिए सभी को सहभागिता देनी चाहिए, 

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …