Breaking News

जावरा स्थित कुल्फी की दुकान में गैस सिलेंडर फटा, घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया

रतलाम 

19.06. 2023

आज सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास हुसैन टेकरी जावरा में एक दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही जावरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर एफएसएल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उक्त दुकान अफसर बैग पिता जब्बार बैग निवासी हुसैन टेकरी की है जिसे लखन पिता बालमुकुंद धाकड़ निवासी हिंदू छिपा पूरा धाकड़ मोहल्ला को किराए से दे रखा है। जिसमें लखन मटका कुल्फी बनाकर बेचता है। आज सुबह 07 बजे उक्त दुकान में एक गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से पीछे के दोनों कमरों की दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई तथा पीछे कमरे में सो रहे नवी शाह पिता जुम्मा शाह उम्र 72 साल निवासी उदयपुर राजस्थान एवं इस्माइल पिता सलीम शाह उम्र 6 साल निवासी उदयपुर तथा पवन पिता बालमुकुंद धाकड़ उम्र 20 साल निवासी धाकड़ी पूरा को चोटें आई जिन्हें जावरा सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। मौके पर एफएसएल अधिकारी एवं पुलिस के द्वारा घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Check Also

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध-रतलाम जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 15,000 रुपए तक जुर्माना-पिपलोदा क्षेत्र में टीम की तत्परता एक ही दिन में रोके गए तीन बाल विवाह-मानवाधिकार आयोग की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 2026, के लिए आवेदन आमंत्रित-नापतौल विभाग ने जप्त किये अमानक पैकेज बंद वस्तु- नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रतलाम जिले में  …