Breaking News

अवैध मादक पदार्थ का व्यापर करने वालो पर चौकी हाट रोड थाना डीडी नगर पुलिस की कार्यवाही देखिए पुरी खबर,

रतलाम,

13/Nov/2023,

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर पुर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया एवं चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुखबीर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही की गई जिसमे दिनांक 12.11.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की रॉयल एन्फ़िएल्ड मोटर साइकिल में आबकारी कंपाउंड में आने वाला है जो आबकारी कंपाउंड में MDMA ड्रग बेचता है, अपने पास जेब मे MD ड्रग छुपाकर रखता है । यदि तत्काल घेराबंदी कर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है । सुचना की तस्दीक कर पुलिस दल द्वारा दबिश देकर आरोपी मो० रिजवान खोखर पिता मो० अनीश खोखर उम्र 28 वर्ष निवासी कलाईगर रोड रतलाम की तलाशी लेते संदेही के पेंट की जेब से अवैध मादक पदार्थ MDMA 18 ग्राम विधिवत जप्त किया गया एवं थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 857/23 धारा :- 8/22 NDPS एक्ट आरोपी रिजवान खोखर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l

आरोपी का पूर्ण ब्योरा

मो० रिजवान खोखर पिता मो० अनीश खोखर उम्र 28 वर्ष निवासी कलाईगर रोड रतलाम

जप्त सामग्री-

आरोपी के कब्जे से कुल 18 ग्राम MDMA ड्रग एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,000/- रु है l

सराहनीय भूमिकाः-

थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव, प्र० आर० हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक मनोहर सिंह, आर० गोपाल

Check Also

अनादि पर्व में लोक भक्ति और कथक का त्रिवेणी संगम-‘सौगंधिकाहरण’ की प्रस्तुति में भीम–हनुमान प्रसंग ने दिया आत्मसंयम का संदेश विक्रम उत्सव 2026 ताल वाद्य समूह ‘ताल फ्राय’ की प्रस्तुति-आयुष्‍मान भारत निरामयम हेल्‍पलाईन नंबर 18002332085 से आयुष्‍मान पंजीकृत अस्‍पतालों में अपाईंमेंट बुकिंग और चिकित्‍सीय जानकारी नागरीकों के लिए उपलब्‍ध-आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, बाजना व पिपलौदा बने विजेता-नवोदय विद्यालय आलोट में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के साथ हैंडबॉल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन-इंदौर-उज्जैन संभाग में नशा व अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, 61 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …