रतलाम
28/Oct/2025
रतलाम कलेक्टर कार्यालय घेराव
प्रशासन की तानाशाही और लापरवाही के ताज़ा उदाहरण-
ममता अभिषेक शर्मा के नाश्ता प्वाइंट पर हुई तोड़फोड़ की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुभर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह 5 बजे निजी स्वामित्व की भूमि पर, सभी विधिवत दस्तावेजों के बावजूद, बिना किसी पूर्व सूचना के की गई यह कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक प्रतीत होती है।

गाव लसुडिया नाथी की नाबालिग राजपूत बालिका के अपहरण को दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता गंभीर चिंता का विषय है। यह लापरवाही कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।
04 अक्टूबर को रतलाम नगर से आदिवासी युवती के अपहरण के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस की यह निष्क्रियता जांच व्यवस्था और कानून-व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
कंजर प्रभावी क्षेत्रों में चोरी, लूट और फिरौती जैसी आपराधिक घटनाएँ निरंतर बढ़ रही हैं। पुलिस की निष्क्रियता और संभावित मिलीभगत से आमजन में गहरा आक्रोश और कानून व्यवस्था के प्रति अविश्वास पनप रहा है।
रतलाम नगर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से नागरिकों में असुरक्षा और अविश्वास का वातावरण गहराता जा रहा है। यह स्थिति कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है।
किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कालाबाज़ारी और अनियमित आपूर्ति से फसलें और आमदनी दोनों प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन तत्काल पारदर्शी कार्रवाई करे और सरकारी दुकानों की संख्या बढ़ाई जाए।
बिना सहमति उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपे गए हैं। 3000 से 5000 रूपए तक के गलत बिल और अवैध वसूली से जनता परेशान है। अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा सभी जिलों से स्मार्ट मीटर हटाए जाएँ और बढ़े हुए बिलों की जाँच कर न्यूनतम दर पर संशोधन किया जाए।
शुक्रवार 31 अक्टूंबर 2025 दोप. 12.15 बजे कलेक्टर कार्यालय रतलाम
आओ, हम सब एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद करे, हमारे रतलाम जिले की रतलाम की अस्मिता और सुरक्षा की इस लड़ाई में हर नागरिक उपस्थित होकर अपना कर्तव्य निभाए।
करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज, जिला रतलाम (म.प्र.)


Bharat24x7News Online: Latest News