Breaking News

अंचल में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन पिपलौदा में,

पिपलौदा,

19 सितंबर 2021,

पिपलौदा नगर सहित क्षेत्र में गणेश विसर्जन धूमधाम के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। नगर की रोजड़ी नदी उफान पर होने से नगरवासियों ने नवीन बस स्टैंड पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर उन्हें विसर्जित किया। वही ग्राम आम्बा में सरदार पटेल युवा उत्सव समिति द्वारा गणेश विसर्जन किया। पंडित महेशचंद्र चौधरी द्वारा पूजा-अर्चना की गई।पिपलौदा में निकली भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान भक्तगणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया और गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरस फिर जल्दी आना के जयकारे भी लगाए। गणपति के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय बन गया। इस अवसर मानमल नांदेचा,जितेंद्र शर्मा,आनंदीलाल राठौर,पूर्व पार्षद प्रफुल जैन,नगर सुरक्षा समिति के विशाल परमार,चिराग भंडारी गणेश उत्सव समिति केशरपुरा के विकास धनगर,आकाश शर्मा,हीरालाल धनगर व पुलिस बल मौजूद था।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …