Breaking News

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई  90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार, संभाग आयुक्त श्री सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी पर 5लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार 2625 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम देंगे, रतलाम जिले के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु थीमेटिक सत्र का आयोजन, भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 07 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन,

रतलाम 

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई एवं तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में थाना बड़ावदा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं चोरी की घटना का खुलासा कर अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है फरियादी अय्युब खां पिता बसीर खां मेवाती द्वारा थाना बड़ावदा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके खेत कुएं पर बने टीन शेड में 10 बिघा खेत से काटकर निकाला गेहूं रखा हुआ था। दिनांक 05.05.2026 की रात्रि खेत देखने के बाद वह घर लौट आया था। अगले दिन सुबह खेत पर पहुंचने पर गेहूं बिखरा हुआ मिला तथा मौके पर वाहन के टायरों के निशान दिखाई दिए। जांच करने पर गेहूं चोरी होना पाया गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़ावदा पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया टना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी बड़ावदा प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय के नेतृत्व में थाना बड़ावदा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं आईसीजेएस डाटा के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई जांच के दौरान संदिग्ध भंवरलाल पिता आशाराम चंद्रवंशी निवासी रोहलखुर्द थाना नागदा मंडी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी लखनसिंह गुर्जर के साथ मिलकर गेहूं चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने हेतु एक दिन पूर्व बड़नगर क्षेत्र से आयशर वाहन चोरी किया गया था, जिसके माध्यम से गेहूं चोरी कर कच्चे रास्तों से रोहलखुर्द पहुंचाया गया। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए गेहूं को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर महिदपुर मंडी में बेच दिया गया।

चोरी में प्रयुक्त आयशर वाहन आरोपी युसुफ पिता बाबु शाह निवासी देपालपुर को सौंपा गया,जिसने वाहन को काट दिया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया 11 चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया– पूछताछ के दौरान आरोपियों भंवरलाल चंद्रवंशी एवं लखन गुर्जर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कुल 11 चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। पुलिस द्वारा अब तक 04 प्रकरणों में चोरी गया मश्रुका बरामद कर लिया गया है। अन्य घटनाओं के संबंध में आरोपियों से पुलिस रिमांड पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।  गिरफ्तार आरोपीगण– 1. भंवरलाल निवासी रोहलखुर्द थाना नागदा मंडी 2. लखनसिंह ग्राम एकतासा थाना देपालपुर जिला इंदौर
3. युसुफ निवासी गौतमपुरा रोड, नाका पानी की टंकी के पास, देपालपुर जिला इंदौर आरोपीयों के कब्जे से जप्त सामग्री एक आईशर कंपनी का ट्रक किमती करीब 2,00,000/- रूपये एक आईशर ट्रेक्टर – ट्राली किमती 6,50,000/- रुपये दो मोटर सायकल किमती 1,10,000/- रूपये गेहुं बिक्री की नगदी राशी 95,000/- रूपय पुराने चद्दर 09 किमती 18,000/- रूपये

मुख्य भूमिका– उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़ावदा प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय, उप निरीक्षक कुलदीप डाबी, उप निरीक्षक जीवन बारिया कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बारिया, प्रधान आरक्षक राजेश पानोला, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास, आरक्षक राहुल पाटीदार, आरक्षक तुषार सिसोदिया एवं आरक्षक मोरसिंह डामोर आरक्षक गोपालसिंह एवं आरक्षक कृष्णपालसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही  सराहनीय योगदान– प्रधान आरक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक दिनेशसिंह भदौरिया, आरक्षक बालूसिंह, आरक्षक रोहताश जाट, सैनिक प्रतापसिंह, सैनिक नरेन्द्रसिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश शर्मा (CCTNS शाखा रतलाम) एवं आरक्षक नरेन्द्रसिंह हाड़ा थाना रिंगनोद का विशेष योगदान रहा

उज्जैन,

सिंहस्थ 2028 महापर्व के दौरान मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में संत महात्माओं के साथ ही करोड़ों श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक स्नान करने के लिए शिप्रा तट पर भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था  के लिए नए ब्रिज निर्माण किया जा रहे हैं। सिंहस्थ कार्यों के नियमित निरीक्षण के तहत बुधवार को संभाग आयुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

अंगारेश्वर से सिद्धवट मंदिर को जोड़ने वाले ब्रिज निर्माण कार्य में गति धीमी होने पर संभागायुक्त सिंह ने नाराजगी की जताते हुए निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है शिप्रा तट पर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त सिंह ने ब्रिज निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। यहां पर स्थित क्वालिटी कंट्रोल लैब का निरीक्षण कर संभाग आयुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि ब्रिज निर्माण में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री का क्वालिटी परीक्षण कर रजिस्टर में रिपोर्ट संधारित की जाए।

 संभाग आयुक्त सिंह ने लैब में रखें रजिस्टर का अवलोकन कर जानकारी ली। निरीक्षण के तहत संभाग आयुक्त सिंह और कलेक्टर सिंह ने अंगारेश्वर मंदिर से सिध्दनाथ मंदिर को जोड़ने वाले  निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने पर संभाग आयुक्त सिंह ने निर्माण कार्य करने वाली गुजरात की एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि संबंधित निर्माण एजेंसी कार्य की गति बढाए अन्यथा आगे भी कार्रवाई की जाएगी

संभाग आयुक्त  सिंह इंदौर रोड स्थित डी मार्ट के सामने रोड निर्माण कार्य और त्रिवेणी हिल्स से सिकंदरी के बीच शिप्रा तट पर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। संभाग आयुक्त  सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ महापर्व के समय को देखते हुए निर्माण कार्यों की गति को मेच (मिलान) करते हुए कार्य में तेजी लाएं अन्यथा संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रतलाम 

गेहूं उपार्जन के लिए जिन किसानों के स्लॉट 23 मई तक बुक हो चुके हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सरकार उनका गेहूं 28 मई तक खरीदेगी। सरकार ने अंतिम 23 मई की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 मई को इस बात की घोषणा की। मध्यप्रदेश सरकार किसान कल्याण के प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास से इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन होगा। इससे किसानों को बड़ा फायदा पहुंचेगा गेहूं उपार्जन की तारीख को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि किसान कल्याण वर्ष में हमारी सरकार लगातार किसान हितैषी निर्णय ले रही है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते वर्ष हमने लगभग 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था। इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने जा रहे हैं। पूरे देश में अगर सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदा गया, तो वो हमारे राज्य मध्यप्रदेश में खरीदा गया है। अभी तक हम 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद चुके हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 23 मई निर्धारित थी। मुझे किसानों द्वारा बताया गया कि उन्होंने स्लॉट तो बुक कर लिए, लेकिन लाइन लंबी है। इस पर हमने कहा कि जिनके भी स्लॉट बुक हुए हैं, ऐसे सभी किसानों से हम गेहूं खरीदेंगे। इसलिए उन किसानों के गेहूं उपार्जन की तारीख 23 मई से बढ़ाकर 28 मई तक करने की मैं घोषणा करता हूं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान-गरीब-महिला-युवा, चारों वर्गों की हम चिंता करते हैं। मैं किसान भाई-बहनों से निवेदन करता हूं कि आप चिंता मत करिए, हम स्लॉट बुकिंग का गेहूं खरीदने का प्रबंधन कर रहे हैं। वैश्विक चुनौतियों के बीच गेहूं भंडारण भी हमारे लिए चुनौती है। बारदाना खरीदना-लाना भी एक चुनौती है। हमारे सामने मौसम और ट्रांसपोर्टेशन भी चुनौती है। इसके बावजूद हमने भंडारण की क्षमता बढ़ाई। उन्होंने कहा कि हम किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम खरीदी केंद्र पर 2625 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम देंगे।

रतलाम 

रतलाम जिला अपने उत्पाद रतलामी सेंव के लिए प्रसिद्ध है। जिले में बड़ी संख्या में नमकीन उत्पादक इकाइयां तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित है। जिनमें अभी प्रसार की व्यापक संभावना है जिले के सभी खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों तथा नमकीन उद्योगों को बढ़ावा देने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों  की जानकारी देने के लिए एक विशेष थीमेटिक सत्र का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम द्वारा  20 मई  को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम में किया गया। सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा इकाई प्रतिनिधियों को उत्पादन को बढ़ाने, गुणवत्ता को विश्व स्तर का बनाने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने,  गुणवत्ता परीक्षण, उत्पाद की सेल्फ लाइफ बढ़ाने तथा उत्पाद की पैकेजिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई सत्र में  सहायक नियंत्रक नापतोल विभाग भारत भूषण सहायक संचालक कृषि विभाग 

भीका वास्के,  उद्यानिकी विभाग श्री प्रवीण जायसवाल, खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अधिकारी  शैलेंद्र गुप्ता  विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित थे थीमेटिक सत्र में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम के महाप्रबंधक श्री अतुल वाजपेई, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम के प्राचार्य यू पी अहिरवार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्टाफ, रतलाम के नमकीन उद्योगों से जुड़े मुख्य उद्योगपति, लघु उद्योग भारती नमकीन इकाई से  मनेंद्र कृष्णानी , रतन गोल्ड, वेलकम गृह उद्योग, जी इंडस्ट्रीज, नित्यानंद आइस फैक्ट्री, गुरुकृपा मसाला भंडार, दीपक नमकीन भंडार, बालाजी चिप्स, मोहन फूड इत्यादि इकाईयों के संचालक तथा प्रतिनिधि  उपस्थित थे जिन्होंने अपने अनुभव सभी से साझा किये तथा खाद्य सुरक्षा, नाप तौल, पैकेजिंग  से संबंधित शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत महाप्रबंधक  अतुल वाजपेई जी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा जिले के खाद्य प्रसंस्करण एवं नमकीन उद्योगों की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए इनके निरंतर विकास को प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर ऐसे अन्य आयोजन किए जाने का संकल्प लिया।

रतलाम 

जिले में आमजन की शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना डीडी नगर क्षेत्र अंतर्गत भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित प्रकरण में थाना डीडी नगर पर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

फरियादी शरद निवासी सुभाष मार्ग धानमंडी रतलाम द्वारा थाना डीडी नगर पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि डीडी नगर क्षेत्र में स्थित उनके स्वामित्व के प्लॉट क्रमांक 237 एवं 238, जिनकी वैध रजिस्ट्री एवं संबंधित दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं, पर आरोपी कमलेश टॉक एवं राजेश टॉक द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।
फरियादी के अनुसार आरोपी उक्त प्लॉटों पर अपने वाहन खड़े करते हैं तथा विरोध करने पर विवाद एवं धमकी देते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना डीडी नगर पर अपराध क्रमांक 339/2026 धारा 329(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया संज्ञान–
 उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने के संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा गंभीर संज्ञान लिया गया है। मामले में थाना प्रभारी के विरुद्ध प्राथमिक जांच प्रारंभ कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आमजन की शिकायतों पर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भूमि संबंधी मामलों के निराकरण हेतु विशेष शिविर–
भूमि संबंधी शिकायतों एवं विवादों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आगामी 07 दिनों तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम के सभागृह में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों से फरियादी अपनी भूमि संबंधी शिकायतें एवं दस्तावेज लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच सकेंगे।
शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण कर त्वरित वैधानिक कार्रवाई एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही लंबित भूमि विवादों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

 

Check Also

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से सावधान, बाजना क्षेत्र मे बाल विवाह रुकवाया गया, मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी, लू से बचाव के लिए एडवाइजरी

🔊 Listen to this रतलाम सायबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाने हेतु …