Breaking News

एक ही छोर पर पहुंचे दोनों बल्‍लेबाज

लंदन: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान आज ऐसा मौका आया जब दोनों बल्‍लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए. यह घटनाक्रम कुछ इस तरह हुआ कि मैदान पर मौजूद दर्शकों के चेहरे पर भी हंसी छूट गई. टीम इंडिया ने इस दौरान रनआउट की अपील की तो अम्‍पायर को भी यह फैसला करने में कुछ वक्‍त लग गया कि आखिरकार एक ही एंड पर पहुंचे बल्‍लेबाजों में से कौन रनआउट हुआ है. दोनों अम्‍पायरों ने विचारविमर्श के बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज डेविड मिलर को रन आउट घोषित किया. मिलर केवल एक रन बना सके.दक्षिण अफ्रीका की बल्‍लेबाजी के दौरान यह वाकया पारी के 25वें ओवर में हुआ. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद को फॉफ डुप्लेसिस ने शॉर्ट थर्डमैन की तरफ खेला. वे पहले तो रन के लिए दौड़े, लेकिन बुमराह को तेजी से गेंद पर झपटते देख उन्होंने अपना इरादा बदल लिया. इस बीच नॉन स्ट्राइकर छोर से मिलर आधी पिच तक पहुंच चुके थे. उनके पास पलटने का कोई मौका नहीं था इसलिए वे सामने की तरफ दौड़ते रहे.इस बीच फाफ डुप्लेसिस भी पलटे और अपनी क्रीज में वापस लौटने के लिए दौड़े. दोनों बल्लेबाजों को एक ही छोर पर दौड़ते देखकर फैंस लोटपोट हो गए. इस मामले में डुप्लेसिस भाग्यशाली रहे कि वे समय रहते मिलर से पहले क्रीज मे पहुंच गए थे, इसलिए मिलर को रन आउट होकर पेवेलियन वापस लौटना पड़ा. वैसे आज पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाजों की रनिंग विटवीन द विकेट बेहद खराब रही. यही कारण रहा कि तीन बल्‍लेबाज, कप्‍तान एबी डिविलियर्स, डेविड मिलर और इमरान ताहिर रन आउट हुए.

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …