Breaking News

किसानो को पत्रक का वितरण किया गया। पिपलौदा – भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपलोदा द्वारा कृषि सुधार कानून की जानकारी के पत्रक का वितरण नगर सहित मण्डल क्षेत्र में किया जा रहा है

पिपलौदा,

ज़ियाउद्दीन कुरेशी की रिपोर्ट,

किसानो को पत्रक का वितरण किया गया। पिपलौदा – भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपलोदा द्वारा कृषि सुधार कानून की जानकारी के पत्रक का वितरण नगर सहित मण्डल क्षेत्र में किया जा रहा है इसी कड़ी में नगर की कृषि उपज मंडी प्रांगण में उपस्थित किसानों को पत्रक का वितरण किया गया साथ ही नगर के नाका नंबर 1 पर भी पत्रक बाटे। मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने बताया कि कृषि सुधार कानून की जानकारी हर किसान को हो व इस कानून के विरोध में जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसकी सच्चाई भी किसानों तक पहुचे इस हेतु भाजपा प्रदेश कार्यलाय के आह्वान पर पूरे मण्डल मण्डल क्षेत्र में पत्रक वितरण का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़,मण्डल प्रवक्ता प्रफुल जैन,प्रकाश जायसवाल,भेरूलाल सरपंच,मनीष जायसवाल,प्रवीण सिंह,आकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Check Also

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में महिदपुर में 188.42 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज का लोकार्पण किया गया,राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू पाँच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर आज गुरुवार को इंदौर आएंगी, इंदौर-उज्जैन मे ट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में बुधवार को …