Breaking News

कीटनाशक दवाई लूट करने वाले पिता पुत्र को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता,

जांजगीर चांपा सक्ति छत्तीसगढ़

22/10/2022,
महेंद्र बघेल जिला ब्यूरो,
लीलाशंकर कश्यप अनु.अधि.पुलिस चांपा के नेतृत्व में किया गया था विशेष टीम का गठन पुलिस की विशेष टीम एवं बिर्रा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही आरोपियों द्वारा 84 लाख रूपये कीमती कीटनाशक दवाई की लूट की गई थी। आरोपियों के कब्जे से लूट किये हुये कीटनाशक दवाई 70 पेटी कीमती 84 लाख रूपया किया गया बरामद घटना में प्रयुक्त हुण्डई वेन्यू कार एवं पीकप किया गया बरामद आरोपी पिता पुत्र द्वारा तालदेवरी एवं बिर्रा के मध्य लूट की घटना को दिया था अंजाम प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की पता तलाश जारी प्रार्थी हेमंत साहू निवासी अकराभाठा जिला सक्ती द्वारा थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पीकप गाड़ी चलाने का काम करता है दिनांक 20.10.22 को अपनी पीकप क्रमांक सीजी 11 एवी 6782 में सक्ती बस स्टैण्ड से 20 पेटी एवं बम्हनीडीह से 50 पेटी पेक्सालोनी कीटनाशक दवाई कुल 70 पेटी कीमती लगभग 84 लाख रूपये को लोड कर रायपुर जा रहा था। शाम करीबन 04.00 बजे तालदेवरी और बिर्रा के बीच पहुंचा तभी वेन्यू कार चालक प्रार्थी के पीकप गाड़ी को ओव्हरटेक कर सामने कार को अड़ा दिया उसमें से 03 व्यक्ति उतरे जिसमें से 01 व्यक्ति मेमलाल जाटवर था एवं 01 अन्य व्यक्ति प्रार्थी के गाड़ी के चाबी और मोबाईल को जबरदस्ती छीन लिये और मुझे मेरी पीकप गाड़ी से उतारकर वेन्यू कार में बिठा दिये एवं मेरी पीकप गाड़ी को मेमलाल जाटवर चलाते हुये भातमाहुल की तरफ ले जाने लगे। गांव पहुँचने के पहले ही प्रार्थी को एक अन्य व्यक्ति अपनी गाड़ी से उतार दिया और मेमलाल जाटवर अपने साथ पिकअप गाड़ी में बिठाकर अपने घर भातमाहुल ले गया। उसी समय मेमलाल का लड़का सुरेश जाटवर अपनी वाहन वेन्यू कार से आया एवं पिकअप वाहन में रखे 70 पेटी दवाई में से करीबन 20-25 पेटी दवाई को अपनी वेन्यू कार में रखा और बाकी बचे कीटनाशक दवाई को मेमलाल जाटवर अपने घर में उतारकर प्रार्थी को गाड़ी का चाबी और मोबाईल देकर भगा दिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 143/22 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश कुमार जाटवर उम्र 30 वर्ष एवं मेमलाल जाटवर उम्र 52 वर्ष निवासी भातमाहुल को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर विशेष टीम द्वारा घेराबंदी देकर आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उनि सुरेश ध्रुव, पुष्पराज साहू, सउनि दिलीप सिंह, प्र.आर. राकेश तिवारी, आर. भूपेन्द्र कंवर एवं अजय बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

2026-27 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प का आधार रखेगा-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया-फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों के एक दिवस का वेतन रोका गया-विधायक मथुरा लाल डामर की अध्यक्षता में बिरमावल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न-स्कूली बसों की जांच कर की गई कार्यवाही 37 हजार समझौता शुल्क वसूल-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 11 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-सिंहस्थ के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की अधिकारी निरंतर मॉ‍नि‍टरिंग करें-हरथल में उल्टी दस्त के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा सर्वे किया गया- पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर रैली व ज्ञापन-अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही

🔊 Listen to this रतलाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को …