रतलाम
नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल ब्रजेश सक्सेना और कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में भारत भूषण निरीक्षक सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग को तहसील आलोट के दुकानदारों द्वारा शीतल पेय कोल्ड, ड्रिंकस पैकेज पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा विक्रय मूल्य से अधिक रूपये लेकर विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हुई। तत्पश्चात् दल बनाकर आलोट स्थित स्थानीय बाजार की दुकानों पर जांच की गई। जांच के दौरान वैष्णवी सांची मिल्क पार्लर कारगील चौराहा आलोट, जोधपुर स्वीट्स एवं नमकीन कारगील चौराहा आलोट, सांवरिया किराना स्टोर्स कारगील चौराहा आलोट, आशीष बेकरी विक्रमगढ़ रोड़ आलोट, श्री बालाजी स्वीट्स नमकीन कार्नर स्टेशन रोड़ रतलाम, सांईराम इन्टरप्राईजेस एवं ओम सांईराम इंडस्ट्रीजए होटल एवं सीमेंट उत्पाद निर्माता विक्रेता मुंडलाकला फंटा ताल आलोट रोड़ ग्राम मुंडलाकला दुकानों पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा मूल्य से 5 रूपये से 15 रूपये अधिक लेकर पैकेज वस्तु विक्रय करना पाया गया जो विधिक मापविज्ञान; पैकेज वस्तु नियम के उल्लंघन और दण्डनीय होने से अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

कार्रवाई के दौरान सांईराम इन्टरप्राईजेस एवं ओम सांईराम इंडस्ट्रीज होटल एवं सीमेंट उत्पाद निर्माता विक्रेता मुंडलाकला फंटा ताल आलोट रोड़ ग्राम मुंडलाकला पर उपस्थित विक्रेता अपना नाम एवं पता बताये बिना दुकान से भाग गया इसलिए संबंधित दुकान के नाम एवं पते के आधार पर कार्यवाही की गई। जांच दल में भारत भूषण निरीक्षक सहित मोहनलाल खेर, मयंक गोयल और प्रवीण गेहलोत सहयोगी के तौर पर रहे।

उज्जैन,
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार में नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण तथा उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा भगवती डेयरी एण्ड स्वीट्स, मक्सी रोड से मावा एवं पनीर के नमूने, होटल सांई पैलेस, फ्रीगंज से आलू की सब्जी का नमूना तथा बापू की कुटिया, महाकाल वाणिज्य केन्द्र, नानाखेड़ा से बटर पनीर मसाला का नमूना लिया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

सैलाना
सैलाना नगर के बस स्टैंड क्षेत्र के विस्तारीकरण एवं निर्माण कार्य की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में तथा निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर गुरुवार को बस स्टैंड क्षेत्र व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनील जायसवाल को सौंपा। रैली के दौरान व्यापारियों ने “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया गया कि बस स्टैंड क्षेत्र के विस्तारीकरण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक के कारण क्षेत्र के व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण कार्य से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि यह क्षेत्र गुजरात एवं राजस्थान की ओर जाने वाली बसों का प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में बस स्टैंड के चौड़ीकरण से बसों के संचालन, पार्किंग व्यवस्था तथा यात्रियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार होगा। व्यापारी संघ ने मांग की कि बस स्टैंड क्षेत्र के विस्तारीकरण कार्य पर लगी रोक को तत्काल हटाकर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि व्यापारियों एवं आमजन को राहत मिल सके। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

सात दुकानदारों की जिद के पीछे पूरे नगर का विकास ना रोके प्रशासन, व्यापारियों का कहना हैं कि पूरे बस स्टैंड के सैकड़ों व्यापारियों की बात सुनने के बजाय प्रशासन सिर्फ सात दुकानदारों की जिद के आगे झुक रहा हैं।बाकी के दुकानदारों ने बस स्टैंड के चौड़ीकरण के फायदे समझ कर कुछ दिनों के लिए अपने निजी फायदा परे रख कर दुकानें खाली कर बस स्टैंड विकास का मार्ग प्रशस्त किया हैं। व्यापारियों का कहना हैं कि प्रशासन चंद दुकानदारों की जिद के आगे झुक कर नगर और बस स्टैंड का विकास अवरुद्ध न करे।बस स्टैंड का चौड़ीकरण नगर हित में ही हैं।ये अवश्य ध्यान रखा जाए। ज्ञापन का वाचन कमलेश कसेरा ने किया। इस दौरान बस स्टैंड क्षेत्र व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
रतलाम
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:
1. ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल को 28 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 2. ट्रेन संख्या 09309 इंदौर–हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल को 31 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09310 हज़रत निज़ामुद्दीन–इंदौर स्पेशल को 1 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 3. ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल को 30 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344 पटना–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल को 31 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 4. ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी स्पेशल को 31 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल को 2 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 5. ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर स्पेशल को 26 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर–उधना स्पेशल को 28 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। 6. ट्रेन संख्या 09119 प्रतापनगर–लालकुआँ स्पेशल को 26 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09120 लालकुआँ–प्रतापनगर स्पेशल को 27 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ है। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रतलाम
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा जिला चिकित्सालय पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक एवं स्टाफ की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में ईको मशीन टी एम टी, सीटी स्कैन, डायलिसिस एक्स रे कक्ष, सर्जिकल वार्ड , ओ पी डी , माइनर ओटी , महिला मेडिसिन वार्ड, लैबोरेट्री , ब्लड बैंक किचन , अस्पताल में साफ सफाई, उपलब्ध वेंटीलेटर एवं अन्य संसाधनों की संख्या की स्थिति , आईसीयू कक्ष, ट्रॉमा सेंटर, फिजियोथैरेपी कक्ष, ऑर्थोपेडिक वार्ड , ड्रग स्टोर , सर्जिकल ऑपरेशन थिएटर , सहित पूरे अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिती, मरीजो को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रदायगी, सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता उनका वितरण , साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने, ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित रखने, डायलिसिस के दौरान मरीजों को सुविधापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने , सभी प्रकार की आवश्यक लैबोरेट्री जांच सुविधा उपलब्ध कराने आदि के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिए तथा जन सामान्य को दी जा रही सेवाओं की मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली ।

सीएमएचओ के भ्रमण के दौरान सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह , डॉ अंकित जैन, डॉ जीवन चौहान, डॉ निर्मल जैन, डॉ प्रणव मोदी, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर , एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
रतलाम
पुलिस चौकी सुखेडा थाना पिपलोदा अतंर्गत दिनांक 21.06.2026 को मंदिर के पुजारी विशाल बैरागी पिता कचरुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी ग्राम बुढा थाना नारायणगढ जिला मंदसौर हाल मुकाम ग्राम सुखेडा ने रिपोर्ट की थी कि आज शाम करीब 04.00 बजे मैं मंदिर की छत पर सफाई करवा रहा था तभी घंटी बजने की आवाज आई तो मैं निचे आया तो एक लड़का उम्र 22-23 साल करीब मंदिर से दर्शन करके निकला फिर मैं काम में व्यस्त हो गया थोडी देर बाद मैने मंदिर में देखा तो एक सोने का हार करीब 13 ग्राम और एक चांदी की सिद्ध चक्र भगवान की प्रतिमा करीब 180 ग्राम गायब थी फिर समाज के लोगो को सुचना दी और रिपोर्ट करने आये है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपलोदा पर अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 305 (डी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी संदीप मालवीय व थाना प्रभारी पिपलोदा रमेश कोली के द्वारा चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी सुखेडा उनि. राजू मखोड को टीम प्रभारी बनाकर अज्ञात आरोपीयो की पतारसी शुरु की गई ।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास तथा सुखेडा नगर में लगे सभी जगह लगे केमरो को बारिकी से चेक किया जिसमे एक संदिग्ध लड़का उम्र करीब 22-23 साल का दिखा जिसने मुह पर मास्क पहन रखा था बाद सुखेडा आने जाने वाले रास्तो में लगे सीसीटीवी केमरो का बारिकी से अवलोकन किये । बाद सुखेडा जैन मंदिर में पुजारी का कार्य कर रहे विशाल उर्फ शेलेन्द्र बैरागी के बयान मे संदेह होने से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की पुछताछ में पाया कि ग्राम बुढा जिला मंदसौर की स्कुल के समय के दोस्त सुनिल चौहान निवासी गर्रावद के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनाई और उसको फोन लगाकर पुर्व से ही घटना कैसे करनी है इस सम्बन्ध में बताया दिनांक 21.06.2026 को दिन में बस से बैठकर सुनिल चौहान सुखेडा आया और मंदिर में से भगवान आदिनाथ की मुर्ती पर चढा सोने का हार व सिद्ध चक्र की प्रतिमा चोरी की । चोरी करने के बाद मंदिर मे ही सिध्द चक्र की प्रतिमा विशाल बैरागी को सुनिल ने दे दी थी । विशाल ने बोला था कि हार बेच देना जो भी रुपये आयेंगे आधे आधे बाट लेंगे । दोराने विवेचना आरोपी विशाल बैरागी के कब्जे से भगवान सिद्ध चक्र की प्रतिमा बरामद की तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया था । बाद आरोपी सुनिल चौहान व उसके दोस्त दिपक टेलर को बायपास मंदसौर से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की पुछताछ में पाया कि विशाल के कहने पर सुखेडा में जैन मंदिर पर मुर्ति पर चढा हार चोरी किया था और मल्हारगढ में उसके रिस्तेदार दिपक के साथ मिलकर वह हार दिल्ली में जाकर एक लाख रुपये में बेच दिया था । और उनके कब्जे से खर्च उपरांत 94000 रुपये जप्त किये गये और दोनो को गिरफ्तार किया । जिन्हे न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. विशाल बैरागी पिता कचरुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी ग्राम बुढा थाना नारायणगढ जिला मंदसौर हाल मुकाम ग्राम सुखेडा
2. सुनिल पिता दिलीप चौहान उम्र 26 साल निवासी ग्राम गर्रावद थाना नारायणगढ जिला मदंसौर
3. दिपक पिता राजेन्द्र टेलर उम्र 27 साल निवासी ग्राम पहेडा थाना मल्हारगढ जिला मंदसौर
जप्त मश्रुका – एक चांदी की भगवान सिद्ध चक्र की प्रतिमा वजन 180 ग्राम , चोरी गया सोने के हार को विक्रय कर प्राप्त राशी 94,000 रुपये नगदी ।
सराहनीय भुमिका – निरीक्षक रमेश कोली, उनि राजू मखोड ,आरक्षक विजयपाल सिह, आरक्षक प्रेम मीणा , आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक जितेन्द्र माली, आरक्षक कमल सिह व प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक तुषार सिसोदिया सायबर सेल रतलाम कि महत्वपुर्ण भुमिका रही ।
रतलाम
एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन मे ग्राम खेताखेडी थाना ताल के गुण्डे जुवानसिंह पिता रामचन्द्र डांगी उम्र 48 साल को धारा 126,135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर दिनांक 11.02.2026 से 11.08.2026 तक कुल 06 माह की अवधि के लिए फाईनल बाउण्ड ओव्हर करवाया गया था जो गुण्डे जुवानसिंह द्वारा दिनांक 05.05.2026 को पुनः अपराध घटित किया जिस पर से थाना ताल पर अपराध क्र. 238/26 धारा 296 (बी), 351(2) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया जो गुण्डे जुवानसिंह द्वारा बाउण्ड ओव्हर की शर्तों का उल्लंघन किया गया जिस पर गुण्डे जुवानसिंह के विरुध्द इस्तगासा क्र. 02/26 धारा 141(1) (बी) का दिनांक 07.05.2026 को तैयार किया जाकर श्रीमान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महोदय तहसील ताल के न्यायालय मे पेश किया था जिस पर श्रीमान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा दिनांक 19.06.2026 को गुण्डे जुवानसिंह का जेल वारण्ट तैयार किया गया जो आज दिनांक 24.06.2026 को गुण्डे जुवानसिंह पिता रामचन्द्र डांगी निवासी खेताखेडी को गिरफ्तार कर उपजेल जावरा दाखिल किया गया है।
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड –
1. अपराध क्र. 11/2004 धारा 325,323,506 भादवि
2. अपराध क्र. 226/2006 धारा 452, 323, 294, 506, 34 भादवि
3. अपराध क्र. 280/2011 धारा 457,376,323,506 भादवि
4. अपराध क्र. 238/26 घारा 296 (बी), 351 (2) बीएनएस
विशेष योगदान- आरोपी के विरुध्द उक्त कार्यवाही मे थाना ताल के थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, उनि रविन्द्र कुमार मालवीय, उनि के के सिंह, प्रआर. 242 जयंतीलाल पाटीदार, आर. 1013 अमरसिंह व आर. 582 विक्रम चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।
Bharat24x7News Online: Latest News