Breaking News

तलवार लहराकर प्रार्थी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जैजेपुर जिला सक्ति (छ.ग.)

रवि कुमार खटर्जी ब्लॉक रिपोर्टर
दिनांक 2/11/2022

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतराम टण्डन पिता तीजराम टण्डन उम्र 27 साल साकिन नरियरा थाना हसौद दिनांक 16.10.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.10.2022 के रात्री करीबन 02. 50 बजे मैं अपने घर में था उसी समय त्रिदेव राय अपने दोस्त गब्बर यादव एवं जनाधर सतनामी तीनो ने मेरे घर के पास आकर मुझे मां बहन की गाली दे रहे थे अपने घर के बाहर निकला तो तीनो मुझे एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं त्रिदेव राय ने अपने हाथ में लोहे की नंगी तलवार को लहराकर डरा धमकाने लगा तो मै डर में अपने घर में घुस गया प्रार्थी कीरिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,506,323.34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक एम०आर० अहिरे (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गायत्री सिंह (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर / डभरा बी. एस. खुटिया को मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण के आरोपी को त्वरित गिरफ्तारी करने निर्देश प्राप्त होने पर उनके मार्गदर्शन में आज दिनांक 02.11.2022 को आरोपी त्रिदेव राय पिता राजकुमार राय उम्र 24 साल साकिन नरियरा थाना हसौद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने से घटना दिनांक को घटना घटित करना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे की नंगी तलवार को को पेश पर जप्त किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडी गयी है। आज दिनांक 02.11.2022 के 12:20 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन पटेल, सउनि लखपति प्रधान मीरीश साहू, मनोज कोशले, बृजमोहन नेताम, घनश्याम टण्डन, प्रमोद सोनंत ,महेन्द्र महेश्वरी का विशेष योगदान रहा है।

Check Also

महाकाल की शरण में बॉलीवुड हस्तियां अक्षय-टाइगर-डिंपल ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद,दर्शन के बाद हुआ भव्य स्वागत

🔊 Listen to this उज्जैन उज्जैन – विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिरमें बुधवार तड़के फिल्मी सितारों …