Breaking News

सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई, जनसुनवाई में 100 आवेदन पर हुई सुनवाई,

उज्जैन

मंगलवार को सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई करते हुए प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए श्रीराम कॉलोनी यंत्र महल निवासी गंगाराम मेहर ने आवेदन दिया कि उन्‍होंने एक व्‍यक्ति के साथ पार्टनरशीप में पेंटिंग, साईन बोर्ड आदि का कार्य प्रारंभ किया था। व्‍यक्ति द्वारा झूठ बोलकर उन्‍हें कर्जा दिलवाया गया तथा वर्तमान में वह व्‍यक्ति कर्ज में लिए हुए रुपए को लेकर भाग गया है। इस पर थाना प्रभारी नीलगंगा को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

किशनपुरा निवासी राहुल राव ने आवेदन दिया कि उनके पैतृक आवासीय भूखंड पर एक व्‍यक्ति द्वारा झूठे दस्‍तावेज का उपयोग कर कब्‍जा कर लिया गया है तथा उन्‍हें मकान का निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व आवेदक के साथ मारपीट भी की गई है। इस पर थाना प्रभारी माधवनगर को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।खाचरौद के ग्राम नंदीयासी निवासी अर्जुन सिंह चावड़ा ने आवेदन देकर शिकायत की कि ग्राम पंचायत चंदवासला में पदस्‍थ सचिव के द्वारा शासकीय भवन के निर्माण के लिए प्रदत्‍त की गई राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और बहुत से कार्य वर्तमान में अपूर्ण है। इस पर सीईओ जनपद पंचायत खाचरौद को जांच कर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम बड़ागांव तहसील खाचरौद निवासी मेहरबान सिंह ने आवेदन दिया कि गांव में स्थित शासकीय भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रुप से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर एसडीएम खाचरौद को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए इसी प्रकार एडीएम श्री अत्‍येन्‍द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्‍टर श्री शाश्‍वत शर्मा एवं अन्‍य अधिकारियों द्वारा अन्‍य मामलों में जनसुनवाई की गई।

रतलाम

कलेक्टर कार्यालय में  जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 100 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।जनसुनवाई में आवेदिका हुनाबाई निवासी ग्राम रैला तहसील रावटी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु खेत में विद्युत मोटर बंद करते समय हो गई थी।

परिवार के भरण पोषण के लिऐ आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रावटी को निर्देशित किया गया। आवेदक हीरालाल पिता दयाराम निवासी ग्राम कोटडी ने आवेदन दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था और मकान निर्माण कार्य भी कर लिया है।

योजना की कुछ राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अंतिम दो किश्तें पिछले 11-12 महीनों से नहीं मिली हैं। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया।आवेदक बापुसिंह निवासी ग्राम बाजेड़ा ने बताया कि शासकीय भूमि पर बने शमशान का उपयोग आसपास के गांवों के लोग दाह संस्कार के लिए करते हैं, लेकिन खाली पड़ी भूमि को देखकर कुछ लोग अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।


आवेदक रमेश पिता कारूलाल निवासी रतलाम ने आवेदन दिया कि उसके घर में सीवर चेम्बर और बाथरूम बार-बार जाम हो रहे हैं, जिससे घर में पानी भर जाता है और बीमारी का खतरा बना रहता है। संबंधित कार्यालय मे शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। कार्यवाही हेतु कमिश्नर नगर निगम को निर्देशित किया गया।

Check Also

स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह पवार का जन्मदिन धूमधाम मनाया

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह पवार का …