Breaking News

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध-रतलाम जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 15,000 रुपए तक जुर्माना-पिपलोदा क्षेत्र में टीम की तत्परता एक ही दिन में रोके गए तीन बाल विवाह-मानवाधिकार आयोग की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 2026, के लिए आवेदन आमंत्रित-नापतौल विभाग ने जप्त किये अमानक पैकेज बंद वस्तु- नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन

रतलाम

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रतलाम जिले में  शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना के मद्देनजर जिले में आगामी 2 माह तक कानून व्यवस्था की दृष्टि से सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अंतर्गत जिले के संपूर्ण राजस्व क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश अनुसार रतलाम जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में किसी भी आपत्तिजनक अथवा उद्वेलित करने वाली फोटो/चित्र, संदेश प्रचारित करने पर, सांप्रदायिक संदेश एवं उनकी फॉरवर्डिंग, ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप इत्यादि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक संदेश आदि  पोस्ट करने ,कमेंट करने की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी।

रतलाम

पर्यावरण संरक्षण, जन-धन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने जिले में खेतों में नरवाई (खापे) जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेशानुसार रबी फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हार्वेस्टर मशीनों के उपयोग के दौरान स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) अथवा स्ट्रॉ रीपर का उपयोग अनिवार्य किया गया है। यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की  जाएगी। नरवाई जलाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति के रूप में 2 एकड़ तक भूमि  पर रुपए 2500 प्रति घटना, 2 से 5 एकड़ भूमि पर रुपए 5000 प्रति घटना, 5 एकड़ से अधिक भूमि पर  रुपए 15000 प्रति घटना जुर्माना भी निर्धारित किया गया है।

रतलाम

पिपलोदा परियोजना अंतर्गत तहसील पिपलोदा के वार्ड क्रमांक 9 करियामर एवं कालूखेडा लसूडिया में बाल विवाह संबंधी शिकायत चाइल्ड लाइन के माध्यम से प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधोलिया के निर्देशन में सहायक संचालक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती भारती डांगी के द्वारा दल का गठन किया गया एवं पुलिस विभाग के साथ मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया गया।

जांच के दौरान पिपलोदा तहसील के वार्ड क्रमांक 9 करियामर में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की जहा पर 1 बालक और 1 बालिका के बाल विवाह की सूचना मिली। जहां बालिका के विवाह की तैयारी चल रही थी। जिसमें स्कॉलर रजिस्टर के आधार पर बालिका की उम्र 16 वर्ष पाई गई।

समझाइश देने पर परिजनों ने आश्वासन दिया कि बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही किया जाएगा। इसी क्षेत्र में एक बालक के विवाह की सूचना भी मिली। जांच में बालक की उम्र 16 वर्ष 10 माह पाई गई। टीम ने परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि बालक की वैधानिक विवाह आयु 21 वर्ष है। परिजनों से लिखित आश्वासन लिया गया कि वे निर्धारित आयु के बाद ही विवाह करेंगे।

इसके पश्चात टीम द्वारा कालूखेड़ा लसूडिया में पहुंची, जहां बालिका के विवाह की तैयारी की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे दल को बालिका के पिता ने बताया कि विवाह फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और बालिका का विवाह 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही किया जाएगा। इस संबंध में मंदसौर जिले को भी सूचना भेजी गई है।

उक्त टीम में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती प्रेरणा चौहान, श्रीमती भारती सोनी, पुलिस विभाग से मनीष दीक्षित, एएसआई एवं महिला कांस्टेबल उपस्थिति थी।

रतलाम

एनएचआरसी द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मानवाधिकार विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में देशभर के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई हैं। यह प्रतियोगिता एनएचआरसी द्वारा 2015 से आयोजित की जा रही है और वर्ष 2026 इसका 12वां संस्करण है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फिल्मों को 2 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जूरी की अनुशंसा पर अधिकतम चार फिल्मों को ‘स्पेशल मेंशन’ के तहत 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है। फिल्म हिंदी या किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती है, लेकिन अंग्रेजी सबटाइटल अनिवार्य होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी फिल्म ऑनलाइन गूगल ड्राइव के माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com पर भेज सकते हैं। आवेदन से संबंधित जानकारी एवं आवेदन फॉर्म एनएचआरसी वेबसाइट https://nhrc.nic.in या लिंक https://nhrc.nic.im/flipbooklfiles/255 से प्राप्त कर सकते है

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह और नापतौल नियंत्रक म.प्र. भोपाल ब्रजेश सक्सेना द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल भारत भूषण द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु रतलाम शहर में दुकानों पर पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया निरीक्षण में पण्ड्या एजेन्सी (किराना विक्रेता) बड़बड़़ नाकानाईस इन्टरप्राईजेश (फ्रैब्रिकेशन कार्य) सैलाना रोड रतलामअलहुतेश हार्डवेयर टूल्स एण्ड पैन्ट्स कस्तुरबा नगरदीपक बैकरी कस्तुरबा नगरफखरी हार्डवेयर एण्ड पेन्ट्स शॉपिंग काम्पलेक्स अलकापुरीवृन्दावन बेकरीसज्जन मिल रोडमाही ट्रैडर्स (किराना एवं तम्बाकु उत्पाद विक्रेता) सैलाना रोड रतलाम दुकानों पर अमानक पैकेज बंद वस्तुऐं विक्रय करने हेतु प्रदर्शित रखने  के कारण विधिक मापविज्ञान अधिनियम के उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

रतलाम

शासन निर्देशानुसार 10 से 25 अप्रैल 2026 मनाये जा रहे ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन नगर निगम सभागृह में किया गया जिसमें महापौर प्रहलाद पटेल, पार्षदगण, स्व सहायता समूह की महिलाऐं तथा निगम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। आयोजित नारी शक्ति वंदन संगोष्ठी को महापौर प्रहलाद पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। महिलाऐं केवल घर की देखभाल करने वाली नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नारी शक्ति का सम्मान करना ओर उसे अवसर देना समाज के विकास के लिये बहूत आवश्यक है। इस अवसर पर पार्षद हीना मेहता, शबाना, कविता चौहान, संगीता सोनी, नगर निगम महिला कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने पृथक-पृथक विचार रखते हुए सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद शबाना ने किया व आभार पार्षद कविता चौहान ने माना।

रतलाम

यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए तथा सामान्‍य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्‍पेशल ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:- 09003/09004 उधना – जयनगर- उधना अनारक्षित स्‍पेशल :- गाड़ी संख्‍या 09003 उधना जयनगर स्‍पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को उधना से 00.30 बजे चलेगी तथा सोमवार को 20.00 बजे जयनगर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (07.17/07.27, रविवार) एवं उज्‍जैन(09.47/09.57) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09004 जयनगर उधना स्‍पेशल 27 अप्रैल, 2026 सोमवार को जयनगर से 23.00 बजे चलेगी तथा बुधवार को 16.30 बजे उधना पहुँचेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन(08.29/08.32) एवं रतलाम (10.52/10.57) बजे आगमन प्रस्‍थान होगा। 09007/09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्‍पेशल :- गाड़ी संख्‍या 09007 उधना दानापुर स्‍पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को उधना से 01.30 बजे चलेगी तथा अगले दिन 12.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम(08.17/08.18 रविवार) एवं उज्‍जैन 10.47/10.57) बजे आगमन प्रस्‍थान होगा। इसी प्रकार, गाड़ी संख्‍या 09008 दानापुर उधना स्‍पेशल 27 अप्रैल 2026 सोमवार को दानापुर से 15.00 बजे चलेगी तथा अगले बुधवार को 01.15 बजे उधना रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन(17.17/17.20, मंगलवार) एवं रतलाम(19.40/19.45) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा। 09021/09022 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्‍पेशल :- गाड़ी संख्‍या 09021 उधना दानापुर स्‍पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को उधना से 14.30 बजे चलेगी तथा मंगलवार को रात्रि 01.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम(21.17/21.27 रविवार) एवं उज्‍जैन (23.47/23.57) बजे आगमन प्रस्‍थान होगा। इसी प्रकार, गाड़ी संख्‍या 09022 दानापुर उधना स्‍पेशल 27 अप्रैल 2026 सोमवार को दानापुर से 04.00 बजे चलेगी तथा अगले दिन को 14.15 बजे उधना रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन(06.17/06.20, मंगलवार) एवं रतलाम(08.40/08.45) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा। ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Check Also

क्‍लेक्‍टर सिंह ने बड़नगर के पंचायत समन्‍वय अधिकारी हीरा सिंह बघेल को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चित्रकूट धाम के समग्र विकास के लिए होगी संयुक्त बैठक, जिले के 7797 हैंडपंपों पर की गई कलर मार्किंग पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता के आधार पर रंग निर्धारण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की अनंतिम सूची जारी, जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई  300 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के पंचायत …