Breaking News

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उप प्रमुख पार्षद ने किया पदभार ग्रहण

दलसिंहसराय(समस्तीपुर) स्थानीय नगर पंचायत के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद राजेश पासवान एवं उप मुख्य पार्षद चंदन प्रसाद ने सोमवार की अपराह्न में अपना पदभार ग्रहण किया. वही मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नीलाभ कृष्ण एवं नगर पंचायत के कर्मियों ने गर्मजोशी से उक्त दोनों पार्षदों का स्वागत किया. इस अवसर पर मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद ने संयुक्त रूप से बताया कि नगरवासियों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावे शहर की सफाई के अलावा पेय जल समस्या आदि का भी समाधान निश्चित तौर पर किया जायेगा. मौके पर वार्ड पार्षद रवि कुमार, झीरिया देवी, संगीता देवी, रीना देवी, राजकुमारी के अलावा अन्य पार्षद वार्ड पार्षद सहित रंजय कुमार राजू, सोहन प्रसाद, विजय शंकर पोद्दार, रविंद्र कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद सुलेमान, संतोष सुरेका, प्रोफेसर अनिल गुप्ता, सेवानिवृत्त दारोगा अजीत कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे.

Check Also

क्‍लेक्‍टर सिंह ने बड़नगर के पंचायत समन्‍वय अधिकारी हीरा सिंह बघेल को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चित्रकूट धाम के समग्र विकास के लिए होगी संयुक्त बैठक, जिले के 7797 हैंडपंपों पर की गई कलर मार्किंग पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता के आधार पर रंग निर्धारण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की अनंतिम सूची जारी, जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई  300 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के पंचायत …