Breaking News

मतदाताओं को आमंत्रण पत्र देकर मतदान के लिए किया जागरूक,

 दमोह,

07/Apr/2021,

रिपोर्टर समीर खान ,

बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा स्वीप प्लान के अंतर्गत आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों इंद्रा कॉलोनी, शोभनागर, पुराना थाना, टाकीज चौराहे, फुटेरा वार्ड 2 में पहुंचकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और सभी मतदाताओं से अपील की कि आगामी 17 अप्रैल 2021 को आप अपने मत का उपयोग अवश्य करें। समिति के नगर अध्यक्ष राजकुमार रैकवार ने बताया कि मतदान आपका हाथ है और जिम्मेदारी भी, इसलिए आप सभी आने वोट का उपयोग अवश्य करें और मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आमंत्रण पत्र देकर सभी से अपील कर रहे है कि आप अपने वोट का उपयोग करें जिसमे हमने बुंदेली भाषा मे लिखा है गुड्डी की बाई ने लगाई टेर वोट डारने अबकी बेर। अनुराग गौतम, प्रांशुल साहू, अनुज बाजपेयी, शीतल रजक, रत्नेश सुमन आदि की उपस्थिति रही,

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …