Breaking News

मुख्यमंत्री चौहान ने वीसी के माध्यम से जिले में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जिला संकट प्रबंधन समूह से संवाद किया,

रतलाम,

12/May/2021,

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार शाम वीसी लेकर रतलाम जिले में कोरोना नियंत्रण की विशेष रूप से समीक्षा की मुख्यमंत्री ने कहा कि रतलाम जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही रतलाम आ कर कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे रतलाम एनआईसी कक्ष में इस अवसर पर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा श्री मनोहर पोरवाल श्री महेंद्र कटारिया कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सीईओ जिला पंचायत मीनाक्षी सिंह अपर कलेक्टर जमुना भिड़े मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे वीसी में मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोरोना नियंत्रण के लिए जनता का सहयोग लेते हुए परिश्रम के साथ अधिकारी कार्य कर स्थिति को नियंत्रण में लाएं इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक डॉ राजेंद्र पांडे से चर्चा की विधायक डॉ पांडे ने मुख्यमंत्री से अधिक संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों की मांग की इस पर बताया गया कि आगामी एक-दो दिनों में 30 या 40 कंसंट्रेटर रतलाम पहुंच जाएंगे विधायक डॉ पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले के जावरा में 88 लाख रुपैया सहयोग राशि एकत्रित की गई है जिससे आगामी 15 या 20 मई तक ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिया जाएगा इसके अलावा उक्त राशि से अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं जावरा अक्सीजन प्लांट से होम आइसोलेटेड मरीजों को सिलेंडर भर कर दिए जाने की व्यवस्था भी रहेगी मुख्यमंत्री को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा रतलाम जिले की वर्तमान कोरोना स्थिति से अवगत कराया गया कलेक्टर ने बताया कि कोरोना नियंत्रण के लिए जिले में सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं जिसके परिणाम अति शीघ्र सकारात्मक रूप से सामने आएंगे ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए कर्फ्यू जैसी सखती की गई है ग्रामीणों में अब जागरूकता भी आई है जिले में ऑक्सीजन उपलब्धता भी अच्छी स्थिति में हैं मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में बेड क्षमता बढ़ाई जाएं जिससे वहां भर्ती के लिए आने वाले मरीज निराश होकर नहीं लौटे उन्हें वहां भर्ती होकर अच्छा उपचार मिले कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में मेडिकल कॉलेज में बेड क्षमता और बढ़ा दी जाएगी मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार जिले में छोटे कोविड केयर सेंटर भी विभिन्न स्थानों पर चालू किए जाएं जिससे मरीजों को अतिरिक्त रूप से भर्ती होने की सुविधा मिल सके मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी से भी चर्चा की गई,

Check Also

2026-27 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प का आधार रखेगा-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया-फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों के एक दिवस का वेतन रोका गया-विधायक मथुरा लाल डामर की अध्यक्षता में बिरमावल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न-स्कूली बसों की जांच कर की गई कार्यवाही 37 हजार समझौता शुल्क वसूल-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 11 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-सिंहस्थ के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की अधिकारी निरंतर मॉ‍नि‍टरिंग करें-हरथल में उल्टी दस्त के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा सर्वे किया गया- पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर रैली व ज्ञापन-अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही

🔊 Listen to this रतलाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को …