Breaking News

रतलाम जिले में दूसरे दिन फिर कोरोना ब्लास्ट, एक साथ मिले 1 दर्जन से अधिक पॉजिटिव केस,

रतलाम जिले में दूसरे दिन फिर कोरोना ब्लास्ट, एक साथ मिले 1 दर्जन से अधिक पॉजिटिव केस,

रतलाम जिले में इन दिनों कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मरीज अब शहर के नये-नये क्षेत्रों से सामने आ रहे है। बुजुर्ग मरीजों के साथ अब कम उम्र के बच्चे भी संक्रमित हो रहे है। इस दौरान जिले में शनिवार शाम आई रिपोर्ट में एक दर्जन से अधिक पॉजिटिव मामले समाने आने से प्रशासन सख्ते में आ गया।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम जीएमसी में 526 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये थे, जिनमे से 6 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वही डी.एच ट्रू नॉट में भेजी गई 25 रिपोर्टो में से 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इस प्रकार जिले में शनिवार को कुल 13 पॉजिटिव पाये गए.

जीएमसी लेब में पॉजिटिव आये मरीजों में आलोट से 64 वर्षीय महिला, ताल से 7 वर्षीय बालिका, खेरवाड़ा से 36 वर्षीय पुरुष, डोगरे नगर से 13 वर्षीय बालिका, अन्य एक क्षेत्र से 24 और 23 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। इसके साथ डी.एच ट्रू नॉट की रिपोर्ट के अनुसार वेदव्यास कॉलोनी से 78 वर्षीय महिला
और 40 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। बिचलावास से 30 वर्षीय महिला, जेल परिसर से 77 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय पुरुष सुयोग परिसर, 72 वर्षीय महिला गौरव पैलेस के पीछे, अलकापुरी 66 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या बढ़कर 272 पहुंच चुकी है।

Check Also

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन, जिले के 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में मिली सफलता, दो मोटर साईकिल की आपसी में भिड़ंत घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों वानों ने पहुँचाया अस्पताल,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक …