Breaking News

रतलाम SP गौरव जी तिवारी की ✒️ से, रतलाम के लिए आने वाला वक्त काफी चुनौतीपूर्ण है समस्या अभी गंभीर है, जहाँ एक तरफ लोग फिट होके डिस्चार्ज हो रहे हैं, वही आज 2 लोगों के positive आने से हम सभी की चिन्ता बढ गई है, कल के दोनो केस से दो चीजें सामने आई है

रतलाम के लिए आने वाला वक्त काफी चुनौतीपूर्ण है समस्या अभी गंभीर है, जहाँ एक तरफ लोग फिट होके डिस्चार्ज हो रहे हैं, वही आज 2 लोगों के positive आने से हम सभी की चिन्ता बढ गई है,
कल के दोनो केस से दो चीजें सामने आई है

1) कंटेनमेंट एरिया के बाहर पाजीटिव केस आना वह भी ऐसे व्यक्ति का जो किसी आवश्यक सेवा में न लगा हो यह दर्शाता है कि लोग अभी भी लाँकडाउन के निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं कर रहे और अनावश्यक घरों के बाहर घूम रहे हैं, और कंटेनमेंट एरिया के लोगों के संपर्क मे आ रहे या जो asymptomatic carrier लोग हैं जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने से उनपर कोरोना का कोई असर नहीं दिख रहा पर जैसे ही यह व्यक्ति किसी कमजोर या बीमार व्यक्ति के संपर्क में आता है उसे संक्रमित कर देता है और नया पाजीटिव केस सामने आता है।
2) कंटेनमेंट एरिया के अंदर पाजीटिव केस आना यह दर्शाता है कि लोग कंटेनमेंट एरिया के अंदर अपने घरों में न रहकर बाहर घूम रहे हैं और लोगों के संपर्क में आ रहे हैं, यह आत्मघाती कदम है।

जनता से आग्रह है कि गंभीरता को समझे, जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे, सजग रहें, सुरक्षित रहें।
दोनों ही जगह अब कडा़ई की जाएगी, लोगों से आग्रह है अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …