Breaking News

भाजपा कार्यालय ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, संगठन की आत्मा 47 वें स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हुआ नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ घर-घर पार्टी ध्वज फहराकर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस-जावरा विधानसभा क्षेत्र में छात्रावास और स्कूल भवन स्वीकृत-दो माह के अपहृत बालक को कानपुर उत्तरप्रदेश से दस्तयाब करने में मिली सफलता-अवैध गौवंश परिवहन रोकने पर ग्रामीण को टक्कर मारकर हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार-जब्त 1600 लीटर घी के सभी नमूने जांच में फेल

रतलाम,

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उल्लास से मनाया। इस दिन घर-घर पार्टी का ध्वज फहराया गया। रतलाम सहित प्रदेश के 18 जिलों में नवीन कार्यालय निर्माण के कार्य का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। रतलाम के प्रताप नगर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायकद्वय डॉ राजेन्द्र पांडेय व मथुरालाल डामर की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने यंत्र पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान जिला प्रभारी विवेक जोशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के नवीन कार्यालय भवन निर्माण के शुभारंभ समारोह का भोपाल से सीधा प्रसारण भी किया गया। रतलाम में अतिथियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी यह प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित समस्त वक्ताओं का उद्बोधन सुना। उन्होंने भाजपा कार्यालय को ईंट पत्थर का ढांचा नहीं अपितु संगठन की आत्मा निरूपित किया।रतलाम में समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि सन 1980 में अभावों के बीच स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज एक वट वृक्ष के रूप में विस्तारित होकर देश ही नहीं दुनिया में अपना परचम फहरा रही है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग, सहनशीलता और समर्पण का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1 वर्ष का लक्ष्य रखा है। आज स्थापना दिवस पर इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ हो रहा है और अगले स्थापना दिवस पर इसका लोकार्पण करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बड़ रहा है। भाजपा भी युवाओं के साथ नये स्वरुप में निखर रही है।

जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की स्थापना के समय अटलजी ने अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा के जो सूत्र दिए थे, वे आज चरितार्थ हो चुके हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर हर वर्ग से जुड़ी हुई है। कार्यकर्ताओं का मनोबल ही भाजपा की असली ताकत है और उम्मीद है कि नया कार्यालय मनोबल बढ़ाने में मददगार होगा। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि भाजपा को पहले ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश नहीं मिलता था, लेकिन आज देश और दुनिया में उसी की चर्चा हो रही है। कार्यकर्ता होने के नाते यह हम सब के लिए गौरव की बात है। जिला प्रभारी विवेक जोशी ने विश्वास जताया कि भाजपा का नया कार्यालय भवन 1 वर्ष में बन जाएगा और अगला स्थापना दिवस पार्टी उसी में मनाएगी।

आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए पार्टी के इतिहास, संघर्ष और सफलता पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत पार्टी पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार महामंत्री महेश सोनी ने माना। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्याकर्तागण उपस्थित रहे।

प्रताप नगर में अंडरब्रिज बनेगा

भाजपा के जिला कार्यालय भवन के निर्माण कार्य शुभारंभ समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से अंडरब्रिज की मांग रही है। अब  प्रताप नगर क्षेत्र में कार्यालय पहुंच मार्ग पर अंडरब्रिज की स्वीकृति भी हो गई है इससे क्षेत्रवासियों के साथ सबको आवागमन में सुविधा होगी। 

रतलाम,

जावरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर सुविधाओं का विस्तार होता जा रहा है। विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से साढ़े पांच करोड़ से अधिक की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में एक छात्रावास व एक विद्यालय भवन की सौगात मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाओं को सुविधा सम्पन्न बनाने के उद्देश्य से विगत वर्षों से प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के भवनविहीन होने पर डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व मंत्री नागर सिंह चौहान को अवगत कराया। इसके अलावा जनजातीय क्षेत्र के नवीन छात्रावास की स्वीकृति का भी आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार विधायक डॉ पांडेय के आग्रह को स्वीकार करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने 50 सीटर जूनियर बालक छात्रावास पिपलौदा के लिए नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति लगभग करोड़ रु की है। अन्य भवन में लंबे समय से संचालित हो रहे इस छात्रावास के लिए भवन स्वीकृत होने पर क्षेत्र में हर्ष है। इसी तरह विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से जावरा विकासखण्ड के माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद के लिए नवीन भवन की सौगात मिल गई है। यह भवन 51 लाख रु की लागत से निर्मित होगा। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व विधायक डॉ पांडेय के प्रयासों से महाविद्यालय पिपलौदा के लिए पहुँच मार्गबाउंड्रीवाल आदि कार्यो के लिए ढाई करोड़ रु एवं क्षेत्र के 18 विद्यालयों में फर्नीचर व अन्य सुविधाओं के लिए विधायक निधि से लाख 22 हजार रु की राशि भी स्वीकृत की । जावरा विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक सौगात मिलने पर भाजपा महामंत्री महेश सोनीमंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदारमांगीलाल सोलंकी के अलावा विनोद शर्माप्रवीण सिंह राठौरमुकेश मोगरामनमोहन राणाप्रफुल्ल जेनप्रकाश डाबी सहित विभिन्न पदाधिकारियो ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रतलाम,

फरियादी राहुल पिता प्रभूलाल नायक उम्र 23 साल निवासी ग्राम खेरजमुनिया थाना ताल ने रिपोर्ट किया कि फरियादी के लडके उम्र 02 माह को उसकी भाभी सीताबाई पति श्यामलाल नायक निवासी खैरजमुनिया थाना ताल व उसका प्रेमी बलवंत पिता रामसिंह राजपूत निवासी आक्याकला द्वारा अपहरण किया गया है जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ताल पर अपराध क्र 165/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आसुचना एवं सायबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर ताल पुलिस द्वारा कानपुर (उत्तरप्रदेश) टीम रवाना की गई जो अपहत 02 माह के बालक को कानपुर मे आरोपीया सीताबाई व उसके प्रेमी बलवन्तसिंह के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण मे आरोपिया सीताबाई व उसके प्रेमी बलवन्तसिंह राजपुत और बालक के अपहरण मे षडयंत्र मे शामिल सहयोगी आरोपी सोनु पिता विजय कनारची निवासी आक्या को गिरफ्तार किया गया जो आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

नाम आरोपी–
1. सीताबाई पति श्यामलाल नायक निवासी ग्राम खैरजमुनिया थाना ताल

2. बलवंत पिता रामसिंह राजपूत निवासी ग्राम आक्याकला थाना ताल

3. सोनु पिता विजय कनारची ग्राम आक्याकला थाना ताल

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही मे थाना ताल के निरी. स्वराज डाबी थाना प्रभारी, सउनि मदनसिंह डोडिया, आर प्रीतम लौहार व सायबर सेल रतलाम प्र आर मनमोहन का सराहनीय योगदान रहा।

रतलाम,

जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ताल पुलिस को अवैध गौवंश परिवहन के दौरान ग्रामीण को टक्कर मारकर हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ग्राम कोटड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप वाहन (रजि. क्रमांक MP 09 GG 5259) में गौवंश को अवैध रूप से वध हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पिकअप चालक ने ग्राम कोटड़ी निवासी पप्पूसिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं, तथा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गौवंश एवं वाहन छोड़कर फरार हो गए। उक्त घटना पर थाना ताल में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 4, 6, 9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, धारा 4, 6, 10 म.प्र. कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम, धारा 11(1)(डी) पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आलोट पल्लवी गौड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताल निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। आसूचना संकलन एवं ई-रक्षक एप की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी—
1. नारायण पिता शंकरलाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी नयापुरा कानवन, थाना कानवन जिला धार
2. राधेश्याम पिता गोवर्धन, उम्र 23 वर्ष, निवासी खंडीगारा थाना कानवन जिला धार

जप्त मशरूका—
▪️ बोलेरो पिकअप वाहन (MP 09 GG 5259)
▪️ 03 बैल एवं 03 केड़े
▪️ पायलेटिंग कार अल्टो (MP 09 WC 9680)

पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सराहनीय योगदान— इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक मोहम्मद अय्यूब खान, आरक्षक राहुल एवं सैनिक दौलतसिंह की सराहनीय भूमिका रही। रतलाम पुलिस द्वारा अवैध गौवंश परिवहन एवं पशु क्रूरता से संबंधित अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रतलाम,

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 27 फरवरी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फर्म महाकाल ट्रेडर्स ग्लोबस सिटी रतलाम पर कार्यवाही की गई थी, मौके पर सस्ता घी विक्रय होना पाया गया था जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी। फर्म के संचालक विक्रांत त्यागी मदर बेस्ट और यूपी फ्रेश ब्रांडों के घी मां वैष्णो देवी फूड प्रोडक्ट एवं रिद्धि ट्रेडिंग कंपनी मुज़फ़्फ़र नगर यूपी से 310 रुपए लीटर में खरीदना बताया गया था। मौके पर यूपी फ्रेश क्वालिटी पर खाद्य पदार्थ का नाम अंकित नहीं होना पाया गया। मदर बेस्ट प्राइम क्वालिटी घी, गाय का घी एवं अप फ्रेश क्वालिटी के कुल 9 नमूने संग्रहित किये जाकर एवं शेष खाद्य सामग्री लगभग 1600 लीटर घी जिसका अनुमानित मूल्य 630818 रुपए को जप्त किया गया था एवं सीलबंद किया था।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि उक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए थे जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार सभी नमूने अवमानक एवं फेल पाए गए है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

महाकाल की शरण में बॉलीवुड हस्तियां अक्षय-टाइगर-डिंपल ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद,दर्शन के बाद हुआ भव्य स्वागत

🔊 Listen to this उज्जैन उज्जैन – विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिरमें बुधवार तड़के फिल्मी सितारों …