Breaking News

वेक्सिनेशन महाअभियान को लेकर पूरे नगर में जागरूकता रैली निकाली गई,

पिपलोदा,

19/जून/2021,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट,

पिपलोदा मे रैली के माध्यम से वेक्सिनेशन के प्रति नागरिको को संदेश दिया शासन के निर्देशानुसार पिपलौदा को प्राप्त लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु वेक्सिनेशन जागरूकता हेतु रैली निकाल कर संदेश दिया गया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे जिन लोगों ने अभी तक वेक्सीन नहीं लगवाया है वो 21 जून सोमवार को अपने वार्ड के वेक्सिन सेंटर पर जाकर वेक्सिन अवश्य लगवाए यह सुरक्षित है और इस महामारी बचने का वेक्सिन ही एक कारगर उपाय है। रैली तहसील परिसर से प्रारंभ होकर, सैलाना रोड, मुख्य बाजार सहित नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः तहसील परिसर पर समापन किया गया, नगर परिषद के वाहन के माध्यम से जानकारी दी गई कि वेक्सिन प्रातः 09 बजे से शाम 05 तक लगाई जाएगी। इस हेतु अपने साथ कोई भी एक पहचान पत्र साथ में लेकर जाना है। साथ ही वेक्सीन जागरुकता संबधी नारे भी लगाए गए। जागरूकता रैली में इनकी रही उपस्थिति तहसीलदार किरण बरबड़े ,नायब तहसीलदार चंदन तिवारी , दीपक मंडलोई थाना प्रभारी , उपयंत्री भपेश घारू, आर आई भीमसिंह खराड़ी, पटवारी रमेश रैदास, लेखापाल भीमसेन लहरी ,एवं जनप्रतिधि मुकेश मोगरा , महेश नांदेचा ,अंतरसिंह शरण व राजस्व विभाग एवम नगरपरिषद के समस्त कर्मचारी गण शामिल हुए।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …