Breaking News

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा खेल सामग्री क्रय में अनियमितता पर तीन प्राचार्यों के निलंबन की अनुशंसा,

रतलाम,

04 जून 2022,

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जनजाति कार्य विभाग में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अंतर्गत खेल सामग्री क्रय करने में अनियमितता पर जिले के तीन प्राचार्यों के निलंबन अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा कमिश्नर उज्जैन की है। जनजाति कार्य विभाग में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अंतर्गत रतलाम जिले की विभागीय शैक्षणिक संस्थाओं को खेल सामग्री क्रय किए जाने हेतु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रति संस्था 25 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की गई थी। प्रदाय आवंटन अनुसार संस्था प्राचार्य को संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु नियमानुसार खेल सामग्री का वितरण किया जाना था। संस्था प्राचार्य द्वारा खेल सामग्री क्रय में अनियमितता की जानकारी संज्ञान में आने पर सामग्री का भौतिक सत्यापन करवाकर निरीक्षण करवाया गया, निरीक्षण में अनियमितता पाई गई। इस संबंध में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन की प्राचार्य प्रीति जैन, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना के प्राचार्य पंकजसिंह चंदेल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन के प्रभारी प्राचार्य शिवरमन बोरीवाल के निलंबन अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु संभाग आयुक्त उज्जैन को अनुशंसा की गई है,

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …