Breaking News

किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना भी सामाजिक कार्यकर्ता का कर्तव्य – काकानी

रतलाम,

09 नवंबर 2020,

किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना भी सामाजिक कार्यकर्ता का कर्तव्य – काकानी,
रतलाम – भारत वर्ष में आदि अनादि काल के समय से गरीब दिन दुखियों की सेवा करना हमारी संस्कृति, परंपरा रही हैं। दीपावली के दिन हम अपने घर में दीपक जलाते हैं घर को रोशन करते हैं लेकिन जो दूसरों के घर में दीपक रोशन करता है। किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट, खुशियां लाता है उससे बड़ी कोई सेवा नही और यह प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता हैं और यह काम सृष्टि समाज सेवा समिति निरंतर कर रही है जोकि सराहनीय हैं। यह बात सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद काकानी ने सृष्टि परिवार के दीपोत्सव पर्व पूर्व वस्त्र वितरण अभियान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के अनूठे कार्य निरंतर हर मौसम में जानहित में चलने चाहिए जिससे जरूरतमंदों को समय पर गर्म कपड़े एवं अन्य सामग्री जो भी जन सहयोग से इकट्ठे होती है । उन्हें जरूरतमंद लोगों को वितरित कर खुशियां मनाएं आज यह छोटा सा प्रयास कल एक बड़ा स्वरुप बनेगा। इस अनूठे कार्य मे अन्य सामाजिक कार्यकर्ता संस्था को भी अपना योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक समिति सदस्य योगेश पाटिल ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों,बड़ों, महिलाओं के लिए तेजस्वी दल की पूरी टीम द्वारा लगभग 15 दिनों से कपड़े ,पटाखे, जूते -चप्पल इत्यादि सामग्रियों का एकत्रीकरण का कार्य दिव्या श्रीवास्तव ,पूर्णिमा पोरवाल, महेंद्र बारूपाल,हर्षित सोनी कर रहे थे। कल लगभग ढाई सौ परिवारों के 800 के लगभग सदस्यों को एकत्रित कपड़े एवं अन्य सामग्री 80 फिट रोड, कालिका माता एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित की गई। हमारा उदेश्य लोगों के चेहरे पर खुशियां लाना इसी को लेकर समिति ने एक नए प्रयास की शुरुआत कर सदस्यों ने बच्चों के साथ फुलझड़ियां पटाखे चलाकर पर्व मनाया। इस अवसर पर सृष्टि समाज सेवा समिति अध्यक्ष सतीश टाक, सचिव सुनील कुमार मालवीय,संयुक्त सचिव यामिनी राजावत कार्यकारिणी सदस्य अर्पित उपाध्याय तेजस्वी दल सचिव पल्लवी टाक,प्रिया पाटिल, करिश्मा राठौड़, काजल टाक,श्रद्धा सोनी, ऋतिका सोलंकी,शुभम सिखवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अंशुल सोनी ने दी।
 

 

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …