Breaking News

खेत में मिला युवक का शव मिला,

दमोह,

15/03/2021,

समीर खान की रिपोर्ट,

हटा दमोह अनुविभागीय क्षेत्र हटा अंतर्गत आने वाले थाना गैसाबाद इलाके में एक युवक का शव खेत मे मिलने से इलाके में हड़कम्प भरे हालात देखे जा रहे है. प्राप्तजानकारी के अनुसार नीलेश पिता कलू दीक्षित उम्र करीब 25 वर्ष का शव उसके खेत में मिला. जिसकी जानकारी परिवारजनों ने गैसाबाद थाना पुलिस को दी. जहाँ मौके पर पहुंचे गैसाबाद थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ की है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक रात को घर नहीं पहुंचा था. जिसकी तलाश परिवार जनों द्वारा की जा रही थी और उसे सुबह खेत मे मृत अवस्था में पाया गया. जहाँ पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु हटा सिविल अस्पताल भेजा. परिवार जनों से मामले में कई लोगो पर आरोप लगाए है, वहीं मौके पर सुसाइड नोट मिलने की जानकारी भी सामने आई है. जिससे यह पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. जिसको लेकर पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है. हटा एसडीओपी भावना दांगी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर सक्रियता से जांच की जा रही है. जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी.

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …