Breaking News

दोहरे हत्याकाण्ड का 10000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोहरे हत्याकाण्ड का 10000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम

29/Apr/2024

रतलाम जिले में बीते 21 मार्च की रात्रि में बांगरोद- नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं. 119/ 2024 धारा 302, 201, 120 बी, 34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी (रतलाम ग्रामीण) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम ने कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश की लगातार तलाश की जा रही थी। जिसके दौरान 28 अप्रैल रविवार को 20 वा फरार आरोपी राजाराम पिता रणछोडलाल चौधरी निवासी ग्राम जडवासाकला थाना नामली जिला रतलाम को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं। फरार आरोपी राजाराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा 10000/- रूपये की ईनाम उद्घोषणा की गई थी।

Check Also

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को दिए जा रहे आधुनिक यंत्रों के उपयोग के डिमोस्ट्रेशन-नेशनल लोक अदालत का 14 मार्च शनिवार को आयोजन-चांदनी चौक से लक्कड़पीठा पुलिया तक हटाया अतिक्रमण-किराये की राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकानें सील-नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को विद्युत, संपत्ति कर एवं जलकर में मिलेगी छूट-02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नरवाई प्रबंधन …