Breaking News

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के देवास रेलवे स्टेशन पर 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के देवास रेलवे स्टेशन पर 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण किया गया। 

इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार भारतीय रेलवे के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 100फ़ीट ऊंचे राष्ट्रध्वज लगाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.02.2020 को रतलाम मंडल के देवास रेलवे स्टेशन पर 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण माननीय सांसद देवास श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, माननीया विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, माननीय महापौर श्री शुभाष शर्मा एवम स्थकनिया जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में जनता की उपस्थिति में किया गया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान एवम रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
देवास स्टेशन रातलाम मंडल का पांचवां स्टेशन है जहां 100फ़ीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज लगाया गया है।। रतलाम मंडल पर सबसे पहले इंदौर में तथा उसके उपरन्त उज्जैन, रतलाम एवम नागदा में लगाया जा चुका है।
देवास स्टेशन पर इस कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना, मंडल इंजीनियर श्री वैभव सकलेचा सहित अन्य अधिकारी, पर्यक्षेक एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …