Breaking News

पिपलौदा नगर में अन्नोत्सव कार्यक्रम को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आरती गरवाल द्वारा शा.उचित मूल्य दुकान क्र 01 व 02 का निरीक्षण किया गया।

पिपलोदा,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट,

02/अगस्त/2021,

पिपलोदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार दिनांक 07 अगस्त को अन्नोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाना है । जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय सांसद गण ,विधायक गण एवं सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदेश भर में उचित मूल्य की दुकानों पर समारोहपूर्वक खाद्यान्न सामाग्री का वितरण किया जाएगा । कार्यक्रम में प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को 10 कि. ग्रा. राशन बैग में रखकर वितरित किया जाएगा । कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टी.वी के माध्यम से दिखाया जाएगा ,वर्षाकाल को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बरसाती टेंट की व्यवस्था की जाए ,नगर की दोनो उचित मूल्य की दुकानो पर पीले कलर से रंगाई ,पुताई करवाई जाए एवं आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाए एवं कार्यक्रम स्थल पर पूरी तरह कोरोना प्रोटोकॉल के नियमो का पालन किया जाए एवं सभी हितग्राहियों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया जाए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाए। निरीक्षण के दौरान दोनो दुकानों के नोडल अधिकारी ललित पूरी गोस्वामी ,भेरूलाल धनगर एवं दुकान संचालक नारायण सिंह पंवार ,महेंद्र सिंह नरोका उपस्थित थे।

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …