Breaking News

पिपलौदा-पिपलोदा से बोरदिया (राजस्थान बॉर्डर) तक डामरीकृत रोड बनेगा।

पिपलौदा,

ज़ियाउद्दीन कुरेशी की रिपोर्ट,

06/01/2021,

पिपलौदा-पिपलोदा से बोरदिया (राजस्थान बॉर्डर) तक डामरीकृत रोड बनेगा।
प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में बोरदिया ग्राम का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेंद्र पांडे से मिला ।आपके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्य, पिपलोदा से सुखेड़ा डामरीकरण का मार्ग बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही बोरदिया मार्ग को भी जोकि इस क्षेत्र की वर्षों की एक बड़ी समस्या थी बनाने कि मांग कि।ग्रामीणों की समस्या को समझते हुए
विधायक जी ने रोड की तत्काल स्वीकृति कर बनाने का आश्वासन दिया है। रोड की स्वीकृति होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। पिपलोदा नगर भाजपा ने क्षेत्र के विकास के लिए एक सराहनीय कार्य का स्वागत किया है पिपलोदा नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश मोगरा, केश शिल्पी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर श्री अतुल जी गोड़ नारायण जी धनगर, आकाश शर्मा, प्रहलाद चौहान, नाथू लाल जी बोस, नरेंद्र जी पटवा, महेश बोरा, नरेंद्र जी जैन, प्रफुल्ल जैन, कान्हा जी धनगर, भेरूलाल जी धनगर चंपालाल जी नागर अनेक कार्यकर्ताओं ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया है।

Check Also

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध-रतलाम जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 15,000 रुपए तक जुर्माना-पिपलोदा क्षेत्र में टीम की तत्परता एक ही दिन में रोके गए तीन बाल विवाह-मानवाधिकार आयोग की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 2026, के लिए आवेदन आमंत्रित-नापतौल विभाग ने जप्त किये अमानक पैकेज बंद वस्तु- नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रतलाम जिले में  …