Breaking News

पिपलौदा – भारतीय जनता पार्टी मण्डल पिपलौदा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को पिपलौदा नगर में हुआ। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा की गई।

पिपलौदा,

ज़ियाउद्दीन कुरेशी की रिपोर्ट,

17/jan/2021,

पिपलौदा – भारतीय जनता पार्टी मण्डल पिपलौदा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को पिपलौदा नगर में हुआ।
शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा की गई।
मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित,प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी महेश सोनी,मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा मंचासीन थे।
सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी के चित्र पर मालार्पण व दिपप्रज्वलन कर शुभारंभ किया। सत्र के वक्ता बजरंग पुरोहित ने भाजपा का इतिहास व विकास के विषय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया कि जिस भाजपा का डंका पूरे विश्व में बज रहा है उसके मूल जनसंघ है भारतीय जनसंघ की स्थापना पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में की थी और इसका उद्देश्य कांग्रेश की धर्मनिरपेक्ष राजनीति को जवाब देने के लिए किया गया था जनसंघ ने 1951 से 1977 तक उग्र राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद किया भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक वर्चस्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है पार्टी से करीब 9 करोड़ कार्यकर्ता दिन रात एक कर के भाजपा का परचम लहरा रहे हैं जनसंघ से जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के इस कठिन सफर को तय करने में देव तुल्य कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम ही है जिससे आज केंद्र से लेकर राज्य व गांव गांव तक भाजपा का परचम लहरा रहा है जो भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे बड़ी सफलता है।
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा ने की व मुख्य वक्ता पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर ने हमारा विचार परिवार विषय पर मार्गदर्शन दिया।। तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़ ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सैलाना भाजपा पुर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल ने भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल लाकड़ ने की मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने पिछले छ वर्षो में हुए अन्त्योदयी प्रयत्न विषय पर मार्गदर्शन दिया। पंचम सत्र की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष नाथूलाल बोस ने की। मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी ने व्यक्तित्व विकास के विषय पर अपना मार्गदर्शन दीया। प्रशिक्षण वर्ग में करीब 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा,महामंत्री दिनेश पाटीदार,अशोक निनामा ने किया,

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …