Breaking News

हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है-स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे-शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि”-01 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,-अवैध MCX कारोबार का पर्दाफाश, करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा-श्री सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 28 जून को

रतलाम

रतलाम जिले में विकासखंड जावरा अंतर्गत ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान दुखद घटना हुई है। कलेक्टर मिशा सिंह , शहर एसडीएम तरुण जैन मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने हादसे में पीड़ित भर्ती मरीजों के हाल-चाल जाने। उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान में तीन लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती है ,  तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। कार्यालय कार्यपालन अभियंता मध्य प्रदेश विद्युत विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी आदेश अनुसार घनश्याम गिर पिता भगवान गिर को शिकायत निवारण केंद्र हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान उपस्थित रहते हुए भी कार्य के दौरान लापरवाही करने के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय जावरा नियत किया गया है। कार्यालय कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी रतलाम द्वारा जारी आदेश के अनुसार समरथ मकवाना और गोबीलाल बिजली श्रमिक को कार्य में लापरवाही के लिए कार्य से पृथक करने का आदेश जारी किया गया है।

नई दिल्ली 

Share it on Social Media Forward it to a Friend
This message was sent to basantjaraniya[at]gmail[dot]com from Prime Minister’s Office through no-reply[at]sampark[dot]gov[dot]in


If you would prefer not to receive these emails please click unsubscribe

रतलाम

जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्याँकन  2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें जावरा शहर के सांदीपनि विद्यालय ने हायर सेकेंडरी कैटेगरी में फाइव स्टार रैंक सहित 98.4 अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने पूरे देश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 12 लाख स्कूलों में स्वच्छता हरित पहल, जल संरक्षण,कचरा प्रबंधन, अवशिष्ट उन्मूलन,सौर ऊर्जा, संकेतक एवं विविध गतिविधियों के आधार पर जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर मूल्यांकन कर पैरामीटर पर रैंकिंग की थी। मध्य प्रदेश के लगभग 70000 स्कूलों में चयनित टॉप 20 स्कूलों में सांदीपनि विद्यालय जावरा  99.4% अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा था। पश्चात पूरे भारत में समस्त राज्यों से  चयनित 600 स्कूलों का नामांकन स्वच्छ एवं हरित विद्यालय हेतु किया गया था।राष्ट्रीय सर्वक्षण दल ने लगभग 60 निर्धारित मापदण्डो पर सांदीपनि विद्यालय जावरा का  निरीक्षण, परीक्षण एवं मूल्यांकन, अत्यंत सूक्ष्मता से  किया,100% कचरा मुक्त योजना,  गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग,वर्मी कंपोस्ट खाद्य निर्माण, हर्बल गार्डन,किचन गार्डन, अपशिष्ट निष्पादन,हरित कैंपस, वर्षा जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त परिसर, आर ओ वेस्ट वाटर  से सिंचाई व्यवस्था, सौर ऊर्जा प्रबंधन के साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए किए गए कार्यों तथा गतिविधियों का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया।

विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की लगन, निरंतरता एवं मेहनत का परिणाम है। इस अभियान में मध्य प्रदेश के लोक शिक्षण संचालानय एवं राज्य शिक्षा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों का समय-समय पर प्राप्त मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय में संचालित इको क्लब एवं स्वच्छता समिति अंतर्गत एक ठोस कार्य योजना बनाई गई थी, जिसमें संयोजकगण सुनील सोनी, कामिनी खान, हर्षा नामदेव,विजय प्रजापति एवं कैलाशचंद्र कपासिया के नेतृत्व में प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर विश्लेषण किया गया। समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं हरित विद्यालय हेतु जागरूकता पैदा की, निरंतर सार्थक एवं प्रेरक प्रयास किए गए एवं यह प्रयास आज भी जारी है। विद्यालय परिसर में लगभग 400 पेड़ पौधे रोपित कर विकसित किए गए हैं,प्रमुख पेड़ों पर क्यू आर कोड भी लगाए गए हैं।  उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय द्वारा अर्जित यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अत्यधिक उत्साहवर्धक एवं प्रोत्साहन कारक है। विद्यालय को सदैव स्वच्छ एवं हरित रखने के सर्वोपरि प्रयास किए जाएंगे।”राष्ट्रीय स्तर पर नगर के सांदीपनि विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धि से प्रदेश भी गौरान्वित हुआ, सम्पूर्ण विधालय परिवार की मेहनत, प्रेरणीय एवं बहुत प्रशसँनीय है, साधुवाद ” डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, विधायक ” निश्चित ही नगर के इस विद्यालय ने स्वच्छता एवं हरियाली के दिशा मे श्रेष्ठ कार्य किया है,” रचना शर्मा एस. डी. एम. जावरा ” स्वच्छता एवं हरित मूल्यांकन 2026 मे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने से ,पूरा शिक्षा विभाग का नाम रोशन हुआ है, विद्यालय को बहुत बहुत बधाई”।

रतलाम

1 करोड़ की मादक सामग्री जब्त मुखबिर सूचना पर रिंगनोद पुलिस की सटीक कार्रवाई, मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क की गहन जांच जारी, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा में थाना रिंगनोद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग ₹1 करोड़ आंकी गई है।

मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार– दिनांक 25 जून 2026 को पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध एम.डी. ड्रग्स लेकर बरखेड़ी फंटा, महू-नीमच फोरलेन हाईवे, ढोढर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए घेराबंदी की और संदेही को रोककर विधिसम्मत तलाशी, पहचान एवं तौल की कार्रवाई की। Vतलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1000 ग्राम (01 किलोग्राम) एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई, जिसे मौके पर विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिका– इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक नरेंद्र सिंह जगावत, आरक्षक रविंद्र सिंह चौहान, आरक्षक शोभाराम शर्मा, सैनिक छत्रपाल सिंह एवं साइबर सेल रतलाम की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

फर्जी MCX ट्रेडिंग एवं धोखाधड़ी मामले में जांच के दौरान सामने आया करोड़ों का नेटवर्क, मोबाइल डेटा से कई आईडी और बड़े पैमाने पर लेनदेन का खुलासा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के नेतृत्व में थाना सरवन पुलिस ने अवैध MCX कारोबार एवं उससे जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। प्रकरण की जांच के दौरान अब तक उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर करोड़ों के संदिग्ध ट्रेडिंग ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर विस्तृत विवेचना की जा रही है। दिनांक 06 जून 2026 को आवेदक दिव्यांश उर्फ छोटू सोनी, निवासी सैफी नगर, रतलाम द्वारा थाना सरवन में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि आदित्य पिता राजेश सोमानी, निवासी सरवन, द्वारा MCX ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी की गई तथा बाद में उससे लगभग एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की जांच उपरांत थाना सरवन में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य– विवेचना के दौरान आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन एवं डिजिटल डेटा का परीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में मोबाइल से अलग-अलग आईडी संचालित होना पाई गईं, जिनमें बड़े पैमाने पर MCX संबंधी ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं वित्तीय लेनदेन दर्ज मिले। अब तक के तकनीकी विश्लेषण में इन आईडी के माध्यम से करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने के संकेत प्राप्त हुए हैं। मामले की गहन जांच जारी है तथा प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर सरवन, सैलाना, रतलाम, महिदपुर, उज्जैन एवं मंदसौर क्षेत्र के कुछ अन्य व्यापारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। डिजिटल फोरेंसिक जांच जारी– जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मोबाइल से कुछ डेटा डिलीट करने का प्रयास किया गया था। मोबाइल को विस्तृत फोरेंसिक परीक्षण एवं डाटा रिकवरी के लिए साइबर विशेषज्ञों को भेजा जा रहा है। साथ ही बैंक खातों, डिजिटल भुगतान एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। प्रकरण में वित्तीय लेनदेन की प्रकृति, संबंधित व्यक्तियों की भूमिका, बैंक खातों, डिजिटल साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी तथ्यों की विस्तृत जांच जारी है। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सराहनीय भूमिका– इस कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, प्रधान आरक्षक गजेन्द्रसिंह झाला, प्रधान आरक्षक सूर्यपालसिंह, आरक्षक हिम्मतसिंह तथा साइबर टीम से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं आरक्षक विपुल की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

समाज में शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन एवं प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 28 जून को शाम 5:00 बजे महालक्ष्मी परिसर, किरण टॉकीज के पास, पुनेश्वर महादेव रोड, रतलाम पर आयोजित होगा।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अतिथि एवं गणमान्य नागरिक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की 50 से अधिक उपजातियों के समाज प्रतिनिधि, वरिष्ठजन, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति की सहभागिता रहेगी।

श्री सर्व ब्राह्मण सभा ने समस्त विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज की होनहार प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है। उपरोक्त जानकारी सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी एवं कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने दी

Check Also

पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो अवैध पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस एवं दो वाहन सहित 06 आरोपी गिरफ्तार,  पुलिस की प्रभावी कार्रवाई  जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, , राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, डॉ किरण वाडिवा ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया।,

🔊 Listen to this रतलाम जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियारों पर प्रभावी …