Breaking News

पिपलौदा में भी प्रशासन द्वारा नागरिको को रोको टोको अभियान के तहत जाकरुक किया गया।

पिपलौदा,

24/मार्च/2021,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट,
पिपलौदा में मेरा मास्क ,मेरी सुरक्षा के अंतर्गत रोको टोको अभियान के तहत नगर में नागरिकों को जागरूक करने हेतु प्रशासन द्वारा नगर में भृमण किया गया व नागरिकों को समझाइश दी गई, मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार कलेक्टर महोदय के निर्देश पर नगर परिषद पिपलौदा एवं पुलिस थाना पिपलौदा के द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु जन जागरण अभियान चलाए जाने के संबंध में दिनाँक 23/03/2021 को नागरिको को जागरूक करने के लिए प्रातः 11:00 बजे सायरन ध्वनि की बजाकर नागरिकों को प्रेरित किया गया एवं सायं 7:00 बजे भी किया जावेगा। उक्त अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आरती गरवाल ,पुलिस विभाग से रविन्द्र मालवीय जी एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व पुलिस थाने के सभी कर्मचारियों द्वारा नगर भृमण कर आम नागरिकों व दुकानदारों को समझाइश दी गई कि आप सभी मास्क पहने बिना मास्क के घर से बाहर नही निकले ,सोशल डिस्टेंस का पालन करे ,हाथों को बार ,बार साबुन से धोएं ,सेनेटाइजर करते रहे साथ दुकानदारों को भी शासन के नियमो का पुर्णतः पालन करने हेतु कहा गया कि आप अपनी दुकान में आने वाले ग्राहकों को बिना मास्क वालो को सामग्री नही देवे ,दुकान पर सेनेटाइजर का उपयोग करे व ग्राहकों से भी करवाए ,दुकान के आगे गोले बनवाए ,अन्यथा आपके ऊपर चालानी कार्यवाही की जावेगी ,इसकी के साथ नगर भृमण के दौरान बिना मास्क पाए गए लोगो को निःशुल्क मास्क वितरण किये गए ।  

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …